लाइफ स्टाइल

चटपटी तड़के वाली दाल बनाने के लिए करें फॉलो

Shiddhant Shriwas
24 Sep 2021 1:12 PM GMT
चटपटी तड़के वाली दाल बनाने के लिए करें फॉलो
x
लंच हो या डिनर, भारतीय भोजन की थाली में चावल-रोटी के साथ दाल जरूर परोसी जाती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लंच हो या डिनर, भारतीय भोजन की थाली में चावल-रोटी के साथ दाल जरूर परोसी जाती है। तड़का लगी दाल का स्वाद और खुशबू व्यक्ति की भूख को दोगुना कर देता है। लेकिन कई बार काम की व्यस्तता के चलते जल्दी में बनाई गई दाल का स्वाद व्यक्ति का मूड खराब करके रख देता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा कुछ हो जाए तो आपको बताते हैं तड़का दाल को चटपटा और जल्दी बनाने का क्या है आसान तरीका। मिनटों में तैयार होने वाली ये दाल आपका काम आसान करके आपको सबसे तारीफ भी दिलवाने में मदद करेगी।

तड़का दाल को चटपटा और जल्दी बनाने वाले स्मार्ट ट्रिक्स-
-अगर पानी हार्ड है तो हर एक कपल दाल बनाने के लिए लगभग एक चम्मच बेकिंग सोडा पानी और दाल में मिक्स करें। यह दाल पकाने का एक इंस्टेंट और शानदार तरीका है।
-दाल गाढ़ी करना चाहती हैं तो उसे लंबे समय तक पकाएं। कुकिंग और बनावट दाल की वैरायटी पर निर्भर करती है।
-दाल में किसी भी अन्य चीज को शामिल करने से इसका स्वाद बढ़ जाता है। ऐसे में पानी के बजाय कुछ सब्जियों को मिक्स कर सकती हैं। इसके लिए आप दाल बनाते समय इसमें लहसुन, प्याज, कुछ नैचुरल हर्ब, करी पत्ता जैसी चीजों का इस्तेमाल करके दाल की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ा सकते हैं।
-दाल पकाते समय जैसे ही उसमें एक उबाल आ जाए तो पैन को कवर करके गैस के फ्लेम की मीडियम कर दें। ध्यान रखें मीडियम यालो फ्लेम में पकाई गई दाल ज्यादा स्वादिष्ट होती है।
-अगर आपके पास समय कम है तो और आप दाल को जल्दी पकाना चाहती हैं तो इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें, ऐसा करने से दाल झटपट बन जाएगी।
ढाबा -स्टाइल तड़का-
ढाबा -स्टाइल दाल तड़के में जीरा, हींग, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर के साथ प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पहले पकाया जाता है। इसके बाद इसमें उबली हुई दाल को मिला दिया जाता है। अब दाल में ऊपर से मक्खन या घी के साथ कुछ ताजा कटा हुआ धनिया पत्तों को डालने से दाल का स्वाद बढ़ जाता है।
सरल कलोंजी तड़का-
सरल कलोंजी तड़का में कलोंजी, लाल मिर्च और टमाटर को सरसों के तेल में पकाकर उबली हुई दाल में डाला जाता है।


Next Story