लाइफ स्टाइल

लिप ग्‍लॉस लगाते वक्त अपनाएं ये ट्रिक, देगा आपको खूबसूरत लुक

Teja
25 Nov 2021 11:50 AM GMT
लिप ग्‍लॉस लगाते वक्त अपनाएं ये ट्रिक, देगा आपको खूबसूरत लुक
x

लिप ग्‍लॉस लगाते वक्त अपनाएं ये ट्रिक, देगा आपको खूबसूरत लुक

मेकअप में हर किसी को लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं। कुछ महिलाएं इसकी जगह लिप ग्लॉस लगाना अधिक पसंद करती हैं। यह आपके होंठ को खूबसूरत लुक देता है,


जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मेकअप में हर किसी को लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं। कुछ महिलाएं इसकी जगह लिप ग्लॉस लगाना अधिक पसंद करती हैं। यह आपके होंठ को खूबसूरत लुक देता है, हालांकि, इसे लगाने के कुछ देर बाद यह फैलने लगता हैं। कई बार महिलाएं फैलने के डर से लिप ग्लॉस नहीं लगा पाती हैं। बता दें कि लिप ग्लॉस लगाना काफी आसान है, यही वजह है कि ज्यादातर लड़कियां इसे अपने पर्स में इसे जरूर रखती हैं।
वेडिंग सीजन में लड़कियां लिपस्टिक लगाने के बाद ऊपर से लिप ग्लॉस भी लगाती हैं। दरअसल, ऐसा करने से होंठ बोल्ड नजर आता है और देखने में भी काफी अच्छा लगता है। अगर आपको भी लिप ग्लॉस लगाना पसंद है और इसे फैलने से रोकना चाहती हैं तो इन ब्यूटी टिप्स और ट्रिक्स को जरूर आजमाएं।
फाउंडेशन लगाएं
लिप ग्लॉस लगाने से पहले अपने होंठ पर फाउंडेशन लगा लें। यह लिप ग्लॉस को फैलने से रोकता है। इसके लिए जब आप फाउंडेशन चेहरे पर लगाएं तब उसी दौरान होंठ पर भी लगा लें। इसके बाद उंगलियों की मदद से इसे थोड़ा ब्लेंड करें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। चेहरे पर मेकअप करने के बाद लिप ग्लॉस लगाएं। इससे लिप ग्लॉस फैलने की समस्या नहीं होगी
लिप ग्लॉस लगाने का तरीका
अगर आप चाहती हैं कि लिप ग्लॉस लंबे समय लगा रहे, इसके लिए पहले लिपस्टिक लगाएं। इसके कुछ देर बाद ऊपर से लिप ग्लॉस लगा लें। ध्यान रखें कि लिप ग्लॉस का कलर शाइन देता है, इसलिए लिपस्टिक ज्यादा डार्क ना करें। लिप ग्लॉस लगाने के बाद उसे थोड़ा सेट होने दें फिर एक टिश्यू पेपर लें और उसे होंठ से टच करें। एक या दो बार ऐसा करने के बाद हटा दें। ध्यान रखें कि लिपस्टिक के ऊपर से लिप ग्लॉस भरकर ना लगाएं बल्कि थोड़ी मात्रा में अप्लाई करें।
पाउडर का इस्तेमाल करें
लिप ग्लॉस को फैलने से बचाने के लिए पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पाउडर की मदद से लिप ग्लॉस लंबे समय तक टिका रहेगा। बता दें कि मेकअप लगाते वक्त पाउडर का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। आप चाहें तो लिप ग्लॉस के लिए भी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ग्लॉस लगाने से पहले पाउडर को होंठ के आसपास सीमित मात्रा में लगा लें और फिर लिप ग्लॉस लगाएं। यह सिंपल तरीका काजल या फिर आई लाइनर को फैलने से बचाने के लिए भी आजमाया जाता है
अगर आपके होंठ पतले हैं और उसे मोटा दिखाना चाहती हैं तो लिपस्टिक की जगह लिप ग्लॉस का उपयोग करें। हालांकि, इसे लगाने से अपने होंठ को लिप लाइनर से हाइलाइट कर लें। इसके बाद लिप ग्लॉस लगाएं। लिप लाइनर लगाने के बाद डबल कोट में लिप ग्लॉस लगाएं। यह आपको होंठ को एक खूबसूरत और हॉट लुक देगा। वेडिंग फंक्शन या फिर किसी खास ओकेजन के लिए यह तरीका आजमा सकती हैं।
लिप ग्लॉस लगाने से पहले ये मेकअप टिप्स जरूर ट्राई करें। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ
अगर आपके गाउन पर लिपस्टिक के दाग लग गए हैं, तो आप उसे अपने घर पर ही आसानी से साफ कर सकती हैं। (हटाएंगे कपड़े पर लगे लिपस्टिक और नेल पॉलिश के दाग) वैसे महिलाओं को इसे साफ करने का सही तरीका नहीं पता होता, जिस वजह से वो गाउन को या तो बाहर से क्लीन करवाती हैं या फिर गाउन को पहनना छोड़ देती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप हेयर स्प्रे की सहायता से गाउन पर लगे लिपस्टिक के दाग को आसानी से मिटा सकती हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
लिपस्टिक के दाग पर हेयरस्प्रे लगाकर आप 10-15 मिनट के लिए उनसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर आप एक साफ कपड़े को गुनगुनें पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उसे दाग पर रगड़ें। क्योंकि गुनगुने पानी में भीगा हुआ कपड़ा लिपस्टिक के दाग को ऑबसर्व कर लेगा। फिर आप उसे साफ पानी में भिगो दें और कुछ देर बाद उसे बाहर निकालकर हल्का सा रगड़े लिपस्टिक का दाग गायब हो जाएगा।

Next Story