- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सर्दियों में ऐसा रखें...
लाइफ स्टाइल
सर्दियों में ऐसा रखें आहार: गर्म रहेगा शरीर, मजबूत होगी इम्युनिटी
jantaserishta.com
19 Dec 2025 1:17 PM IST

x
नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में शरीर को गर्म रखना और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना बहुत जरूरी होता है। सही और संतुलित आहार से इम्युनिटी को बूस्ट और शरीर को गर्म रखा जा सकता है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने सर्दियों के लिए कुछ सरल और प्राकृतिक आहार संबंधी सुझाव दिए हैं, जिन्हें अपनाकर आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान रख सकते हैं। ठंड के मौसम में अदरक का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद है। अदरक शरीर में गर्माहट पैदा करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। अदरक को चाय में डालकर, सब्जियों में इस्तेमाल करके या काढ़े के रूप में भी ले सकते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में अदरक खाने से सर्दी-जुकाम या संक्रमण जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
गुड़ को भी सर्दियों का सबसे अच्छा नेचुरल एनर्जी सोर्स माना जाता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और ठंड से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। मीठे के रूप में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें। गुड़ की चाय, गुड़ की रोटी या गुड़ के लड्डू खाना स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है।
सूखे मेवे सर्दियों के लिए प्रकृति का खास तोहफा हैं। बादाम, काजू, अंजीर, किशमिश और अखरोट जैसे सूखे मेवे शरीर को जरूरी गर्माहट देते हैं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट और पोषक तत्व ठंड के असर को कम करते हैं। रोजाना मुट्ठी भर सूखे मेवे खाने से शरीर मजबूत रहता है और इम्युनिटी बढ़ती है।
घी का सेवन भी फायदेमंद होता है। घी शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करता है और जोड़ों को सही रखता है, जिससे सर्दियों में होने वाली अकड़न और दर्द से राहत मिलती है। खाने में थोड़ा घी डालें या रोटी पर लगाकर खाएं। यह पाचन को भी बेहतर बनाता है। गुड़ और घी को भी मिलाकर खा सकते हैं, यह बेहद फायदेमंद होता है। तिल और अलसी के बीज सर्दियों में बहुत उपयोगी हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो शरीर को गर्म रखते हैं। तिल के लड्डू, तिल की चिक्की या अलसी को सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है।
इसके अलावा, बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाजों का सेवन सर्दियों में बेहद फायदेमंद होता है। ये अनाज शरीर को लंबे समय तक गर्माहट और एनर्जी देते हैं। बाजरे की रोटी, रागी की रोटी या खिचड़ी बनाकर खाएं। ये अनाज पौष्टिक होने के साथ-साथ पाचन के लिए भी अच्छे हैं।
एक्सपर्ट के अनुसार ये आहार न केवल शरीर को गर्म रखते हैं बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव आसान हो जाता है।
Tagsसर्दियों में ऐसा रखें आहारआहारसर्दीइम्युनिटीMaintain this diet during winter: dietwinterimmunity
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





