लाइफ स्टाइल

किचन के लिए अपनाएं यह वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी धन धान्य की कमी

Neha Dani
4 July 2022 6:53 AM GMT
किचन के लिए अपनाएं यह वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी धन धान्य की कमी
x
वहीं फ्रिज को नॉर्थ वेस्ट ज़ोन में रखा जा सकता है। आप चाहे तो फ्रिज को किचन के बाहर भी नॉर्थ वेस्ट ज़ोन में रख सकते हैं। इससे आपका गुड लक बना रहेगा।

कहते हैं लक्ष्मी जी की कृपा उस घर पर हमेशा बनी रहती है जहां साफ सफाई का अधिक ध्यान रखा जाता हो। साफ सुथरे घर का वातावरण भी सकारात्मक रहता है। वैसे तो घर का हर कोना खास होता है, लेकिन किचन एक ऐसी जगह होती है जहां स्वयं देवी लक्ष्मी के साथ माता अन्नपूर्णा का भी वास होता है। बाकी कमरों की तरह हमें किचन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। छोटी छोटी चीजों को बदलकर हम अपने घर की खुशियों को बनाएं रख सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में कभी भी धन धान्य की कमी न हो, तो नीचे दिए हुए इन आसान उपायों को जरूर अपनाएं।

सही दिशा का रखें ध्यान
अगर आपका किचन सही दिशा में नहीं है तो आप हमेशा रोगों से घिरे रहेंगे। आपकी सेहत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए यह जरूरी है कि किचन हमेशा सही दिशा में ही बनाया जाए। आप अपना किचन साउथ इस्ट ज़ोन में बनाएं।
इस दिशा में होनी चाहिए खिड़की
किचन में अगर पूर्वी दिशा में खिड़की हो तो यह बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा किचन के अंदर आती है। कहते हैं सुबह सुबह सूरज की रोशनी का आपके रसोइघर में आना बहुत ही अच्छा होता है।
ऐसे करें कुकिंग
किचन में गलत दिशा में खाना पकाना भी हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में कुकिंग करते समय आपकी पोजिशन हमेशा पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए।

फ्रिज, माइक्रोवेव और मिक्सर को रखें यहां
रसोईघर में कई इलेक्ट्रॉनिक किचन अप्लायंसेज होते हैं जैसे, फ्रिज, माइक्रोवेव, मिक्सर ग्राइंडर आदि। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन चीजों को रखने की भी सही दिशा होती है। आप मिक्सर को साउथ इस्ट ज़ोन में रख सकते हैं। वहीं फ्रिज को नॉर्थ वेस्ट ज़ोन में रखा जा सकता है। आप चाहे तो फ्रिज को किचन के बाहर भी नॉर्थ वेस्ट ज़ोन में रख सकते हैं। इससे आपका गुड लक बना रहेगा।


Next Story