लाइफ स्टाइल

एंब्रायडिड कपड़ों को प्रेस करते समय इन टिप्स को करें फॉलो

SANTOSI TANDI
20 Aug 2023 10:01 AM GMT
एंब्रायडिड कपड़ों को प्रेस करते समय इन टिप्स को करें फॉलो
x
टिप्स को करें फॉलो
एंब्रायडिड कपड़ों का अपना अलग ही ग्रेस होता है, लेकिन यह देखने में अच्छे तभी लगते हैं, जब इनकी सही तरह से केयर की जाए। मसलन, इन्हें धोने के बाद जब आयरन करके पहना जाता है, तब इनका लुक और भी अच्छा आता है। अक्सर ऐसा होता है कि जब एंब्रायडिड कपड़ों को आयरन किया जाता है तो वह जल जाते हैं या फिर वह खराब हो जाते हैं। इसलिए, इन्हें ध्यानपूर्वक आयरन किया जाना चाहिए।
जरूरी नहीं है कि आप हर बार एंब्रायडिड कपड़ों को बाजार से ही आयरन करवाएं। इन्हें घर पर भी आयरन किया जा सकता है। बस आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको एंब्रायडिड कपड़ों को आयरन करते हुए ध्यान में रखना चाहिए-
आयरन की सेटिंग पर दें ध्यान
जब आप एंब्रायडिड कपड़ों को आयरन कर रहे हैं तो आपको आयरन की सेटिंग पर खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। कभी भी आयरन की सेटिंग तेज ना हो, बल्कि आप तापमान कम ही रखें। याद रखें कि आयरन की तेज हीट एंब्रायडिड थ्रेड्स को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे वे खराब हो सकते हैं।
कॉटन क्लॉथ का करें इस्तेमाल
कई बार ऐसा होता है कि लो हीट सेटिंग पर भी कपड़े की एंब्रायडरी को नुकसान पहुंच जाता है। आपके साथ ऐसा ना हो, इसलिए आप कॉटन क्लॉथ की मदद लें। इसके लिए आप इस बात का ध्यान रखें कि जब आप एंब्रायडिड कपड़े को आयरन करते हैं तो कपड़े के ऊपर एक कॉटन कपड़ा रखें। इससे एंब्रायडिड कपड़े और आयरन के बीच एक बैरियर पैदा होता है। जिससे कपड़ा खराब नहीं होता है।
करें चेक
एंब्रायडिड कपड़ों को आयरन करने से पहले एक बार उसे चेक करना बेहद आवश्यक है। आप पूरे कपड़ों पर आयरन करने से पहले कपड़े के एक छोटे व उल्टी साइड पर टेस्ट कर लें। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आयरन से कपड़े की एंब्रायडरी को कोई नुकसान नहीं होगा। अगर आयरन करने से धागे या कपड़े के रंग और टेक्सचर में फर्क आने लगे तो आयरन ना करें।
आयरन करने की सही हो तकनीक
एंब्रायडिड कपड़ों को आयरन करने का अपना एक अलग तरीका होता है और आपके कपड़ों को किसी तरह का नुकसान ना हो, इसलिए आपको उसे सही तरह से आयरन करना चाहिए। हमेशा ध्यान रखें कि आप एंब्रायडिड कपड़ों को उल्टी तरफ से आयरन करें। इससे कपड़ों की एंब्रायडरी पर आयरन की सीधी गर्मी का विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।
बहुत अधिक प्रेशर ना दें
एंब्रायडिड कपड़ों (इन तीन चीजों को बाकी कपड़ों के साथ न धोएं) को आयरन करते हुए आप उसे बहुत जोर से प्रेशर ना दें। जब आप बहुत अधिक प्रेशर देकर कपड़ों को आयरन करते हैं तो इससे कपड़ों को नुकसान पहुंचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए, हल्के हाथों से एंब्रायडिड कपड़ों को आयरन करें।
स्टीमिंग से बचें
यूं तो कपड़ों को आयरन करते हुए हम स्टीमिंग ऑप्शन भी चुनते हैं। लेकिन जब आप एंब्रायडिड कपड़ों को आयरन करने की हो तो ऐसे में आपको उन्हें स्टीम करने से बचना चाहिए। स्टीमिंग करने से कपड़े और धागों में नमी आ सकती है और इससे धागे ख़राब भी हो सकते हैं।
तो अब आप भी एंब्रायडिड कपड़ों को आयरन करते हुए इन छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story