लाइफ स्टाइल

दांतों के पीलेपन को दूर करने और चमकदार बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें

Tara Tandi
16 Jan 2022 10:43 AM IST
दांतों के पीलेपन को दूर करने और चमकदार बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें
x
दांतों के पीलेपन को दूर कर उसकी चमक को बनाए रखने के लिए हम तरह-तरह के महंगे उत्पादों का प्रयोग करते हैं पर उसका परिणाम हमें ना के बराबर ही देखने को मिलता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दांतों के पीलेपन को दूर कर उसकी चमक को बनाए रखने के लिए हम तरह-तरह के महंगे उत्पादों का प्रयोग करते हैं पर उसका परिणाम हमें ना के बराबर ही देखने को मिलता है। इससे दांत सफेद न हो कर, बल्कि कमजोर पड़ने लगते हैं और ये किनारे से टूटने भी लगते हैं। जिससे दांतों की समस्यां से परेशान लोग महंगे इलाज से परेशान हो जाते है।

दांतों चमक के लिए करें:
स्ट्रॉबेरी: दांतों को स्वस्थ रखने के लिए स्ट्राबेरी का सेवन करना चाहिए। इसमें पाए जानें वाले एंजाइम मुंह की लार के स्त्राव को बढ़ा कर प्राकृतिक रुप से दांतों के पीलेपन को कम करते हैं, साथ ही बैक्टीरिया को कम करते है। इससे दांत मजबूत और चमकदार हो जाते है।
अनानास: इसमें पाए जानें ब्रोमिलेन दांतों के बैक्टिरिया को खत्म कर दांतों के पीलेपन को कम करता है। इसके अलावा इसका सेवन रोज करने से शरीर में होनें वाली सूजन दूर होती है।
मशरूम: मशरूम में विटामिन डी दांतों को स्वस्थ् रखता है। मशरूम में प्राकृतिक एंटीबायोटिक की मात्रा पाई जाती है, जो छोटे-छोटे बैक्टिरिया के साथ अन्‍य फंगल संक्रमण को दूर करने में मदद करता है।
पनीर: पनीर में लैक्टिक एसिड और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो दांत के क्षय को रोकने में मदद करती है। इसके अलावा यह शरीर की हड्डी की संरचनाओं को मजबूत कर दांतों एवं मसूड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
सेब: सेब का सेवन दांतों की सफाई करने के लिए सबसे अच्छा माध्यम है। इसका सेवन करने से दांतों की बदबू के साथ इनमें पनपने वाले बैक्टीरिया से छुटकारा मिल जाता है।


Next Story