लाइफ स्टाइल

थ्रेडिंग के वक्त होने वाले दर्द को कम करने के लिए इन टिप्स को अपनाएं

Tara Tandi
15 Feb 2022 4:04 AM GMT
थ्रेडिंग के वक्त होने वाले दर्द को कम करने के लिए इन टिप्स को अपनाएं
x
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आईब्रो का काफी ज्यादा महत्व होता है। सही शेप की आईब्रो खूबसूरती को बढ़ा देती है। लेकिन बहुत सारी महिलाओं को आई ब्रो बनवाने में काफी दर्द का सामना करना पड़ता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आईब्रो का काफी ज्यादा महत्व होता है। सही शेप की आईब्रो खूबसूरती को बढ़ा देती है। लेकिन बहुत सारी महिलाओं को आई ब्रो बनवाने में काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। वैसे तो आंखों के आसपास का एरिया इतना मुलायम होता है कि वहां पर दर्द होना लाजिमी है। आई ब्रो को सेट करने के लिए वैसे तो वैक्सिंग, शेविंग जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। लेकिन सबसे ज्यादा मशहूर विकल्प है थ्रेडिंग और प्लकिंग का। जिसकी मदद से महिलाएं अपने आई ब्रो को शेप में लाती हैं। अगर आप थ्रेडिंग के वक्त होने वाले दर्द को कम करना चाहती हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

सबसे जरूरी है कि स्किन को टाइट रखें। थ्रेडिंग से आई ब्रो बनवाते समय जरूरी है कि स्किन को टाइट रखा जाए। अगर आप खुद से नहीं पकड़ पा रहीं तो किसी दूसरे की मदद से स्किन को टाइट रखें। क्योंकि जितना स्किन टाइट रहेगी दर्द उतना कम होगा और आसानी से बाल निकल जाएंगे।
जिस एरिया के बाल थ्रेड की मदद से निकालने हैं। वहां पर जोर से रगड़ें ऐसा करने से हेयर फॉलिकल कमजोर हो जाते हैं। जिससे बाल आसानी से निकल जातें हैं। वहीं अगर आप थ्रेडिंग करवाने जा रही हैं तो उससे पहले बर्फ का टुकड़ा उस एरिया पर रगड़ लें। ऐसा करने से भी दर्द कम होगा।
वहीं अगर आप आईब्रो को प्लकिंग की मदद से निकालने वाले हैं तो भी कुछ बातों का ध्यान रख दर्द को कम किया जा सकता है। प्लकिंग की शुरूआत में बालों को जड़ से खींचने की कोशिश करें। क्योंकि आगे की तरफ से खींचने पर बाल बीच से टूट जाते है और फिर इन्हें जड से निकालने में ज्यादा दर्द होता है।
वहीं अगर घर पर ही प्लकिंग करने वाली हैं तो नहाने के तुरंत बाद प्लकिंग करें। क्योंकि नहाने के बाद हेयर फॉलिकल काफी ओपन हो जाते हैं। जिससे बाल आसानी से निकल जातें हैं। शेविंग और वैक्सिंग से पहले गर्म पानी से नहाना काफी फायदेमंद होता है। प्लकर का इस्तेमाल करने के बाद एलोवेरा जेल का इस्तेमाल जरूर करें। ये स्किन को ठंडक पहंचाता है और रिलैक्स करने में मदद करता है।
Next Story