लाइफ स्टाइल

स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Tulsi Rao
4 Sep 2022 6:30 AM GMT
स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।अक्सर प्रेगनेंसी या वेट लॉस के दौरान स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। आमतौर पर स्ट्रेच मार्क्स पेट, कमर, ब्रेस्ट, जांघ या फिर बांहों पर नजर आते हैं। स्ट्रेच मार्क्स पुरुष और महिला दोनों को हो सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स से स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन ये देखने में बहुत भद्दे लगते हैं। कई बार स्ट्रेच मार्क्स के कारण हम अपनी पसंद के कपड़े नहीं पाते हैं। आजकल बाजार में स्ट्रेच मार्क्स कम करने वाले कई तेल और क्रीम्स उपलब्ध हैं। लेकिन कई ऐसे घरेलू नुस्खे भी हैं जो स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मददगार होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको स्ट्रेच मार्क्स कम करने के कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए चीनी और नींबू के स्क्रब का इस्तेमाल एक असरदार घरेलू नुस्खा है। स्किन पर चीनी और नींबू से बने स्क्रब को रगड़ने से स्ट्रेच मार्क्स को हल्का किया जा सकता है। इसके लिए एक कप चीनी में एक चौथाई कप बादाम का तेल और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा लगातार कुछ हफ़्तों तक करने से स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं।
एलोवेरा हमारी स्किन के लिए कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही होंगे। स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए एलोवेरा को बहुत असरदार माना गया है। एलोवेरा जेल लगाने से स्ट्रेच मार्क्स कम करने से साथ-साथ स्किन भी मुलायम बनती है। इसके लिए प्योर एलोवेरा जेल में कुछ बूंदे बादाम के तेल की मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। ऐसा लगातार 1 महीने तक करने से स्ट्रेच मार्क्स पर काफी असर दिखेगा।
स्किन के लिए विटामिन ई बहुत जरूरी माना जाता है। स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में विटामिन ई ऑयल बहुत कारगर माना गया है। विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने के साथ-साथ स्किन को मॉइस्चराइज़ भी करता है। इसके लिए स्ट्रेच मार्क्स पर विटामिन ई ऑयल या क्रीम लगा सकते हैं। आप चाहें तो विटामिन ई टैबलेट का सेवन भी कर सकते हैं।
शिया बटर को भी स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आजकल बाजार में स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए उपलब्ध कई क्रीम्स में शिया बटर का इस्तेमाल होता है। शिया बटर युक्त प्रोडक्ट्स स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही या स्किन को मॉइस्चराइज करने का भी काम करती है। स्ट्रेच मार्क्स पर शिया बटर से मसाज करने पर स्ट्रेच मार्क्स हल्के होते हैं।
आलू का इस्तेमाल ना सिर्फ खाने के लिए किया जाता है बल्कि ये हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो स्किन की रंगत निखारने के साथ-साथ स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मदद करते हैं। स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आधा आलू घिसकर उसमें आधे आलू का रस मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें।
Next Story