लाइफ स्टाइल

बाजार जैसी टाइट दही जमाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Tara Tandi
29 March 2022 3:54 AM GMT
बाजार जैसी टाइट दही जमाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
x

बाजार जैसी टाइट दही जमाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

गर्मियों में दही खाना सबको बेहद पसंद होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों में दही खाना सबको बेहद पसंद होता है। इस मौसम में शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए घर की महिलाएं परिवार के लोगों की डाइट में दही से बनी रेसिपी को शामिल करना बिल्कुल नहीं भूलती हैं। छाछ, लस्सी, रायता जैसी दही से बनने वाली चीजें गर्मियों के मौसम में काफी खाई जाती हैं। लेकिन इन सब चीजों का स्वाद और बनाने वाले का मूड तब बिगड़ जाता है जब इन चीजों को बनाने के लिए जरूरी दही अच्छी तरह टाइट जमी हुई न हो। अगर आप भी इस समसया से परेशान रहती हैं कि आपसे बाजार जैसा टाइट दही घर पर नहीं जमता है तो अपनाएं ये टिप्स।

घर पर बाजार जैसी दही जमाने के लिए जरूरी चीजें-
-फुल क्रीम दूध
-दो चम्मच दही का जामन
बाजार जैसी टाइट दही जमाने की विधि-
बाजार जैसी टाइट दही जमाने के लिए सबसे पहले जितना दही जमाना है उसी के हिसाब से आप एक बर्तन में हल्का गुनगुना दूध लें। अब एक कटोरी में दो चम्मच दही का जामन चम्मच की मदद से फेट लें। दही जमाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। इसके बाद दूध के बर्तन में फेटा हुआ दो चम्मच दही मिला दें। अब इसे ढककर ऐसी जगह पर रख दें जहां इसे कोई हिलाए नहीं। बता दें कि दही को जमने के लिए 4 से 5 घंटे लगते हैं। आप चाहे तो सोने से पहले दही को जमा दें और अगले दिन सुबह उठेंगे तो आपको दही जमा हुआ मिलेगा।
Next Story