लाइफ स्टाइल

कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Tulsi Rao
22 July 2022 5:36 PM GMT
कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Raw Mango Chutney Recipe: खाने के साथ परोसने के लिए आप कई तरह की चटनी बनाते हैं। लेकिन गर्मियों में लोग खास कच्चे आम की चटनी खाना और बनाना पसंद करते हैं। कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी भूख ही नहीं खाने का स्वाद भी बढ़ा देती है ।गर आपको भी दादी-नानी के हाथ जैसा स्वाद चाहिए तो कच्चे आम की चटनी को बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स। कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी न सिर्फ खाने में स्वाद लगती है बल्कि गर्मियों में सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। तो आइए जानते हैं इस चटनी को बनाने के लिए आजमाने होंगे कौन से टिप्स।

कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए सामग्री-
-कच्चे आम - 500 ग्राम
-चीनी- 1 कप
-खजूर- 6-7 (बारीक पतले कटे हुए)
-लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
-भुने जीरे का पाउडर- 1/2 चम्मच
-सोंठ पाउडर- 1/4 चम्मच
-काला नमक- 1/2 चम्मच
-नमक- स्वादानुसार
कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने का तरीका-
कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर उसका पानी सुखाकर छील लें। आम के गूदे को कद्दूकस कर लीजिए। अब एक कढ़ाही गर्म करके इसमें कद्दूकस किया हुआ आम का गूदा डालें। इसमें चीनी और आधा कप पानी, नमक और काला नमक डालकर मिक्स करने के बाद ढककर अच्छे से उबाल आने तक पकाएं।
ध्यान रखें इसे बीच बीच में चम्मच की मदद से हिलाते रहें। उबाल आने के बाद, इसे चैक करके देखें। इसमें अदरक पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और जीरा और खजूर डालकर मिलाकर चटनी को मध्यम आग पर गाढ़ा होने तक पकाएं। जैसे ही चटनी गाढ़ी हो जाए समझ जाए कि चटनी बनकर तैयार है। चटनी को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। इस चटनी को फ्रिज में रखकर 1 से 2 महीने तक उपयोग में लाया जा सकता है।


Next Story