लाइफ स्टाइल

घर पर मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए फॉलो करें ये Tips

Tulsi Rao
23 July 2022 6:00 AM GMT
घर पर मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए फॉलो करें ये Tips
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Laddu Holi Barsana 2022: कान्हा की नगरी मथुरा आज से होली के रंग में रंगने को तैयार हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी ब्रज में होली की तैयारियां जोरों पर हैं। ब्रज में होली का जश्न कई दिन पहले से ही शुरू हो जाता है। इस साल ब्रज के होली महोत्सव की शुरुआत 10 मार्च यानी आज से लड्डू होली के साथ हो रही है। बता दें, मथुरा में लड्डू होली ही नहीं फूलों की होली, लट्ठमार होली और रंगवाली होली सब बेहद धूमधाम से मनाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी कान्हा के साथ लड्डू होली मनाने के लिए घर पर ही मोतीचूर के लड्डू बनाना चाहते हैं तो फॉलो करें ये टिप्स।

मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए सामग्री-
-2 किलो बेसन
-2 किलो देसी घी
-पानी जरूरत अनुसार
-बारीक कटा पिस्ता
चाशनी के लिए-
-2 किलो चीनी
-2 ग्राम पीला रंग
-20 ग्राम इलायची पाउडर
-50 ग्राम मगज
-100 ग्राम दूध
-पानी जरूरत अनुसार
मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि-
मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और पानी डालकर अच्छी तरह उसका घोल तैयार कर लें। इसके बाद धीमी आंच में एक कड़ाही में घी गर्म करके उसमें तैयार घोल को छन्नी से छानते हुए मोतीचूर या बूंदी बनाकर आंच बंद कर दें। धीमी आंच में एक दूसरे पैन में पानी, चीनी और दूध मिलाकर उबालने के लिए रख दें।


Next Story