लाइफ स्टाइल

बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Tara Tandi
2 March 2022 3:16 AM GMT
बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
x
हमारे खूबसूरत लुक में बाल अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि बाल इंसान को खूबसूरत बनाते हैं। अगर हमारे बाल नहीं हैं तो हम हंसी का पात्र बन सकते हैं। आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण समय से पहले बाल झड़ने लगते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हमारे खूबसूरत लुक में बाल अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि बाल इंसान को खूबसूरत बनाते हैं। अगर हमारे बाल नहीं हैं तो हम हंसी का पात्र बन सकते हैं। आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण समय से पहले बाल झड़ने लगते हैं, जिससे हम गंजेपन का शिकार हो सकते हैं।

बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए लोग कई तरह की हेयर एक्सेसरीज का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं तो घर में बने तेल का इस्तेमाल करें। आइए हम आपको कुछ ऐसे तेलों के बारे में बताते हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपने बालों को मजबूत और खूबसूरत बना सकते हैं। इस तेल को लगाने से बाल घने हो जाते हैं।
आवश्यक सामग्री
कुछ लहसुन की कलियां, 2 से 3 आंवला (ताजा कटा हुआ), एक छोटा प्याज (कटा हुआ), तीन चम्मच अरंडी का तेल, चार चम्मच नारियल का तेल।
इस तरह बनाएं तेल
सबसे पहले एक कटोरी में नारियल तेल और अरंडी का तेल डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद आंवला, प्याज और लहसुन डालकर धीमी आंच पर पांच मिनट तक पकाएं.
फिर इसे आंच से हटा लें और तेल को एक घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें। बाद में इसे बालों पर लगाना चाहिए। इस तेल को लगाने से आपके बाल ऑयली हो जाएंगे और खूबसूरत भी हो जाएंगे।
Next Story