लाइफ स्टाइल

कलाकंद बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Tulsi Rao
20 Aug 2022 1:30 PM IST
कलाकंद बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Cooking Hacks: लंच हो या डिनर, खाने के बाद मीठे में कलाकंद खाने को मिल जाए तो खाने वाले का मूड अच्छा हो ही जाता है। लेकिन कई बार घर में बनने वाले कलाकंद का स्वाद उतना अच्छा नहीं होता जैसा हलवाई वाले कलाकंद का होता है। अगर आपके सामने भी यही समस्या आती है तो हलवाई जैसा कलाकंद बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स।

अंगूरी चीज़ कलाकंद बनाने के लिए जरूरी चीजें-
-बीजरहित अंगूरों का पिसा गूदा एक कप,
-मिल्कमेड साढे तीन सौ ग्राम,
-पनीर ढाई सौ ग्राम
-मिल्क पाउडर डे़ढ सौ ग्राम
-कटे काजू बीस ग्राम क्रीम
-चीज़ दो बड़े चम्मच

अंगूरी चीज़ कलाकंद बनाने की विधि-
अंगूरी चीज़ कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले मिल्कमेड, पनीर-चूरा व मिल्क पाउडर पैन में मिला कर गाढ़ा होने तक पकाएं। मिश्रण में पिसे अंगूर मिलाएं। काजू व चीज़ डालकर मिक्स करें। एक प्लेट में घी लगाएं। उस पर मिश्रण फैलाकर फ्रिज में ठंडा होने दें। अब काजू से गर्निश करें। आपका टेस्टी अंगूरी चीज़ कलाकंद तैयार है। इसे टुकड़ों में काटकर सर्व करें।


Next Story