लाइफ स्टाइल

हाइजीन मेटेंन रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Ritisha Jaiswal
6 Aug 2021 6:52 AM GMT
हाइजीन मेटेंन रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
x
मानसून का मौसम तो हर किसी को पसंद होता है। इस दौरान गर्मी से राहत मिलकर ठंडक का एहसास होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मानसून का मौसम तो हर किसी को पसंद होता है। इस दौरान गर्मी से राहत मिलकर ठंडक का एहसास होता है। मगर नमी भरे इसे मौसम में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी कई गुणा बढ़ जाता है। इसके साथ ही इस समय इम्यूनिटी व पाचन तंत्र कमजरोर होने से पेट संबंधी समस्याएं होने लगती है। इन परेशानियों से बचने के साथ इस मौसम में हाइजीन का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में हाइजीन मेंटेन करने के कुछ खास टिप्स बताते हैं...

बारिश में भीगने से बचें
मानसून में फंगस, खुजली, रैशेज आदि स्किन संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसलिए इस दौरान बारिश में भीगने से बचें। अगर कहीं आप गीले हो भी जाए तो घर आकर गुनगुने पानी से नहा लें। साथ ही अपने भीगे कपड़ों को भी अच्छी तरह धोकर सुखा लें। वहीं कोरोनाकाल में ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस जैसी समस्याओं से बचने के लिए हाइजीन का खासतौर पर ध्यान रखें।
बाहरी चीजों को छूते ही हाथ धोएं
घर से होने पर किसी चीज को छूने से बचें। साथ ही अपने पास सैनिटाइजर रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर आप इसका इस्तेमाल कर सके‌। किसी भी चीज को खाने से पहले हाथ धोएं। असल में, मानसून सीजन में कीटाणु बहुत बढ़ जाते हैं। वहीं हमारे हाथ पर भी बहुत से कीटाणु होते हैं, जो हमें दिखाई नहीं देते हैं। इसलिए इस दौरान खुद की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। ताकि बैक्टीरिया शरीर में ना जा पाए।
बाहर की चीजें खाने से रखें परहेज
मानसून में पानी और सब्जियों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसलिए इस दौरान स्ट्रीट फूड, कटे फल व सब्ज़ियों का सलाद आदि खाने से बचें। इस दौरान नॉन वेज खाने से इसे पचाना मुश्किल हो सकता है। असल में, इस मौसम में पाचन तंत्र धीमा पड़ जाता है। इसलिए इसे खाने से भी परहेज रखें।
डाइट का रखें ख्याल
मानसून में इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में इससे बचने व इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए डेली डाइट में दही, छाछ आदि प्रोबायोटिक फूड्स शामिल करें। इससे इम्यून सिस्टम तेज होने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें
घर के बाहर व अंदर कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। नहीं तो यहां मच्छर पनपने का खतरा रहेगा। इसके कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए घर की खिड़कियां-दरवाजे अच्छे से बंद रखें। सोने से पहले बिस्तर को अच्छे से झाड़कर और मच्छरदानी लगाकर ही सोएं। इसके अलावा दिन में एक बार घर में तेजपत्ता, गुगल, कपूर आदि का धुआं करें।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story