लाइफ स्टाइल

मीठा आम की पहचानने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Tulsi Rao
11 May 2022 10:17 AM GMT
मीठा आम की पहचानने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। How to Choose a Perfect Mango: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घरों में आम की डिमांड बढ़ जाती है। इसका पीला रंग और मीठा स्वाद हर उम्र के व्यक्ति को अपनी तरफ आकर्षित करता है। लेकिन कई बार बाजार से आम खरीदकर घर लाने पर पता चलता है कि वो बाहर से पीले दिखाई देने वाले आम स्वाद में बिल्कुल खट्टे और अधपके हैं। जिसकी वजह से मूड और पैसे दोनों बेकार हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है तो आपको बताते हैं आम खरीदने के कुछ ऐसे टिप्स जो मीठे और रसीले आम खरीदने में आपकी मदद करेंगे।

मीठा आम पहचानने के टिप्स-
आम को छूकर देखें-
पके और मीठे आम अन्य आम की तुलना में काफी मुलायम होते हैं। जब कभी आप बाजार से आम खरीदने जाएं तो उसे हाथ से छूकर चेक करें। अगर आम नरम लगता है तो ये पका हुआ होगा। लेकिन ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह ज्यादा गूदेदार ना हो गया हो।
आम को दबाकर देखें-
कई बार ऊपर से पका हुआ आम अंदर से कच्‍चा निकल जाता है। ऐसे में आम खरीदने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप जो भी आम खरीद रहे हैं वो बहुत अधिक टाइट न हो। ऐसा आम अंदर से कच्‍चा हो सकता है। इसके अलावा बहुत अधिक गला हुआ आम भी खरीदने से बचें। ऐसा आम अंदर से सड़ा हुआ निकल सकता है।
खुशबू से पहचानें-
आम मीठा है या नहीं इसकी पहचान उसकी सुगंध से की जा सकती है। अगर आम की डंडी के पास से तेज खुशबू आ रही है तो समझ जाएं कि आम अंदर से मीठा होगा। वहीं आम से अगर कोई महक नहीं आ रही तो ऐसा आम खरीदने से बचें। वह अंदर से फीका हो सकता है।
आम का रंग-
सभी लाल रंग के आम स्वाद में मीठे नहीं हो सकते हैं। अगर आम रंग में हरा या गुलाबी रंग का है तो ये पका हुआ है।

Next Story