लाइफ स्टाइल

50 की उम्र में मेकअप को नेचुरल लुक देने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, त्वचा दिखेगी फ्लॉलेस

SANTOSI TANDI
19 Sep 2023 6:48 AM GMT
50 की उम्र में मेकअप को नेचुरल लुक देने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, त्वचा दिखेगी फ्लॉलेस
x
टिप्स को करें फॉलो, त्वचा दिखेगी फ्लॉलेस
मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन कई तरह के मेकअप लुक्स को ट्राई भी करते हैं। वहीं आजकल नेचुरल लूकिंग मेकअप को काफी पसंद किया जाता है और इसमें भी आपको कई तरह के लुक्स ऑनलाइन देखने को मिल जाएंगे।
यह लुक खासकर सेलिब्रिटीज कैरी करना पसंद करते हैं। वहीं एक उम्र के बाद त्वचा में कई तरीके के बदलाव होते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि 50 साल की उम्र में नेचुरल मेकअप लुक करने के लिए आपको किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही बताएंगे मेकअप से जुड़े कुछ खास टिप्स।
आईलैशेज को नेचुरल लुक देने के लिए क्या करें?
चेहरे के साथ-साथ आई मेकअप को भी सटल रखना बेहद जरूरी होता है ताकि मेकअप आपस में बैलेंस करें और नेचुरल नजर आए। वहीं आई लैशेज को नेचुरल बनाना भी काफी जरूरी होता है। इस तरह के मेकअप लुक के लिए केवल मस्कारा से अपनी असल आईलैशेज को वॉल्यूम दे सकती हैं। अगर आप लैशेज लगाना चाहती हैं तो लाइट आइलैशेज को चुनें।
बेस मेकअप को नेचुरल लुक देने के लिए क्या करें?
मेकअप को नेचुरल लुक देना चाहती हैं तो बेस के लिए लाइट वेट लिक्विड, क्रीम व पाउडर प्रोडक्ट्स का चुनाव करें। वहीं बेस मेकअप में फाउंडेशन काफी हैवी लुक चेहरे को देता है। इसके लिए आप चाहे तो फाउंडेशन को स्किप भी कर सकती हैं और केवल मेकअप कंसीलर की सहायता लेकर पूरे चेहरे का मेकअप कर सकती हैं।
आई मेकअप को नेचुरल लुक देने के लिए क्या करें?
वैसे तो कई तरीके के आई मेकअप होते हैं, लेकिन मेकअप को नेचुरल लूकिंग बनाने के लिए आपको आई मेकअप को भी सटल और सोबर ही रखना जरूरी होता है। इसके लिए आप न्यूड कलर पैलेट का चुनाव करें और मैट आई शैडो को भी चुनें। इसके लिए आप आंखों को केवल हल्की सी डेप्थ दें और हैवी मेकअप प्रोडक्ट्स को अवॉयड ही करें।
अगर आपको 50 की उम्र में मेकअप को नेचुरल लुक देने के लिए ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story