लाइफ स्टाइल

सिंपल व्हाइट कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

SANTOSI TANDI
6 July 2023 6:51 AM GMT
सिंपल व्हाइट कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
x
सिंपल व्हाइट कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने
स्टाइलिश दिखना हम सभी पसंद करते हैं और इसके लिए हम आए दिन अपने वार्डरोब में तरह-तरह के बदलाव करते रहते हैं। बदलते दौर में आजकल इंडो-वेस्टर्न और वेस्टर्न के अलावा इंडियन लुक को भी काफी तरह से कस्टमाइज किया जा रहा है, लेकिन इन सब में आज भी व्हाइट कुर्ती का चलन ट्रेंड में नजर आ ही जाता है।
व्हाइट कुर्ती को स्टाइल करने के कई तरीके होते हैं, जो आपको एक दूसरे से काफी अलग लुक देने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं कि एक व्हाइट कुर्ती को आप किस तरह से अलग-अलग स्टाइल कर सकती हैं और अपने सिंपल से लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं।
दुपट्टे के लिए
इस खूबसूरत आउटफिट को डिजाइनर ब्रांड हाउस ऑफ़ चिकनकारी द्वारा डिजाइन किया गया है। वहीं इस लुक में चिकनकारी कुर्ती के साथ मैचिंग प्लाजो के साथ कलरफुल दुपट्टे को स्टाइल किया गया है। बता दें कि इसके लिए इस लुक में सिल्क फैब्रिक से बने दुपट्टे को स्टाइल किया गया है, लेकिन आप इसके लिए मल्टी-कलर दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं।
इस तरह के लुक के साथ आप गोल्डन कलर की झुमकी इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही चाहे तो बोल्ड कलर की लिपस्टिक को लगा सकती हैं।
ऑल व्हाइट लुक
अगर आप सिंपल कुर्ती को स्टाइल करना चाहती हैं तो कुर्ती के डिजाइन से मिलता-जुलता ही प्लाजो या प्जामी पहन सकती हैं। इसमें आपको सिंपल से लेकर चिकनकारी या थ्रेड वर्क में भी काफी वैरायटी देखने को आसानी से मिल जाएगी।
इस तरह के लुक के साथ आप हैवी डिजाइन की स्टेटमेंट ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं या चाहे तो बोल्ड कोहल आई मेकअप लुक को चुन सकती हैं।
लेस वर्क डिजाइन
वहीं अगर आप चिकनकारी और बाकी प्लेन डिजाइन से बोर हो गई हैं तो इस तरीके की चौड़ी लेस वर्क डिजाइन को कुर्ती में करवा सकती हैं। इस तरह की कुर्ती के साथ आप चूड़ीदार प्जामी को स्टाइल कर सकती हैं।
इस तरह के लुक के साथ आप पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए ओपन कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।
अगर आपको व्हाइट कुर्ती को स्टाइल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story