लाइफ स्टाइल

सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, लुक दिखेगा आकर्षक

Mohammed Raziq
21 Sept 2023 12:21 PM IST
सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, लुक दिखेगा आकर्षक
x
लुक दिखेगा आकर्षक
स्टाइलिश दिखना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। इसके लिए आपको हर छोटी-बड़ी चीज का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। वहीं सूट पहनना हम सभी पसंद करते हैं और इसके कई डिजाइन और वैरायटी आपको मार्केट में देखने को मिल जाएगी।
आजकल की बात करें तो अब प्लेन या मिनिमल डिजाइंस को काफी पसंद किया जाने लगा है, लेकिन इसे हैवी लुक देने के लिए आज भी कई हैक्स मौजूद हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं उन हैक्स की जिनकी मदद से आप आसानी से प्लेन और सिंपल सूट को हैवी लुक दे सकती हैं और अपने स्टाइल स्टेटमेंट को अपग्रेड कर सकती हैं।
सूट के गले को कैसे दे आकर्षक लुक?
सूट के गले को आकर्षक लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए आप प्लेन सूट पर पैच वर्क लगवा सकती हैं। इस तरह के रेडीमेड नेक पैच का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो बटन भी लगवा सकती हैं। वहीं अगर आप गले में हैवी डिजाइन नहीं बनवाना चाहती हैं तो नेकलाइन के लिए कोई स्टाइलिश डिजाइन को चुन सकती हैं।
सूट में कैसे करें लेस का इस्तेमाल?
सूट में लेस वर्क का इस्तेमाल आप कई तरीके से कर सकती हैं। लेस लगाने के लिए आप प्लेन फैब्रिक को खरीदकर सूट को बनवा सकती हैं और उसे आकर्षक लुक देने के लिए इसमें तरह-तरह से लेस लगवा सकती हैं। लेस में आपको गोटा-पट्टी, पाइपिंग और चिकनकारी डिजाइन की लेस को लगवा सकती हैं। इस तरह लेस को आप घेरे, स्लिट, बाजू, नेक लाइन पर लगवा सकती हैं।
सूट की बाजू को स्टाइलिश लुक देने के लिए क्या करें?
अगर आप बाजू पर भी कोई डिजाइन बनवाने का सोच रही हैं तो इसके लिए आप कोल्ड शोल्डर लुक या ऑफ शोल्डर लुक को कैरी कर सकती हैं। वहीं अगर आप बोल्ड लुक पाना चाहती हैं सिंगल शोल्डर डिजाइन को कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा भी आपको इन्टरनेट के जरिये स्लीव्स के काफी तरीके के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे।
अगर आपको सिंपल सूट को हैवी और स्टाइलिश लुक देने के लिए ये खास टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story