लाइफ स्टाइल

रिलेशन में को-डिपेंडेंसी खत्म करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Manish Sahu
18 Aug 2023 5:17 PM GMT
रिलेशन में को-डिपेंडेंसी खत्म करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
x
लाइफस्टाइल: रिलेशन में ऐसी कई समस्याएं होती हैं, जो नजर नहीं आती हैं, लेकिन वास्तव में वह कपल्स के लिए परेशानी खड़ी करती हैं। इन्हीं में से एक है को-डिपेंडेंसी। इसे पहचान पाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन इसके कारण जहां एक व्यक्ति अपनी पूरी पहचान ही खो देता है तो दूसरा व्यक्ति रिश्ते में घुटन महसूस करने लगता है। को-डिपेंडेंसी के चलते एक पार्टनर दूसरे पार्टनर पर इस हद तक निर्भर हो जाता है कि अपनी हर छोटी से छोटी बात के लिए अपने पार्टनर की रजामंदी चाहता है। कई बार लोग इसे प्यार का नाम भी देते हैं।
वास्तव में, को-डिपेंडेंसी एक हेल्दी रिलेशन की पहचान नहीं हो सकती है। चूंकि इसमें व्यक्ति स्वयं से कोई निर्णय नहीं लेता है। यहां तक कि, वह अपने प्यार व पार्टनर को खो देने के डर से उसके बुरे बर्ताव को भी सहता चला जाता है। इसलिए, यह जरूरी है कि समय रहते रिलेशन में को-डिपेंडेंसी को खत्म किया जाए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आपको यकीनन काफी मदद मिलेगी-
सेल्फ अवेयरनेस है जरूरी
जब बात को-डिपेंडेंसी की होती है तो अक्सर लोग अपने रिलेशन को इसलिए भी टॉक्सिक होने देते हैं, क्योंकि उन्हें इस बारे में पता ही नहीं होता है। धीरे-धीरे उनका पार्टनर कंट्रोलिंग होता जाता है और वे उसे उसका प्यार समझते रहते हैं। समय के साथ वे अपनी छोटी से छोटी चीज के लिए अपने पार्टनर पर निर्भर हो जाते हैं। इसलिए, खुद को जागरुक बनाएं। समझें कि एक हेल्दी रिश्ते के लिए कंट्रोलिंग या निर्भर होने की नहीं, बल्कि समानता की जरूरत है।
सेट करें बॉउंड्री
अगर शुरुआत से ही रिश्ते में कुछ बॉउंड्रीज तय कर दी जाती हैं तो इससे रिश्ता अधिक हेल्दी बनता है। भले ही आप दोनों एक रिश्ते में हैं, लेकिन फिर भी आप दोनों का पर्सनल स्पेस होना भी उतना ही जरूरी है। जब आप शुरुआत से ही इस बात को समझते हैं तो आगे चलकर को-डिपेंडेंसी की संभावना काफी कम हो जाती है।
खुद को दें समय
रिलेशन में एक पार्टनर को-डिपेंडेंट इसलिए भी हो जाता है, क्योंकि उसे ऐसा लगने लगता है कि उसकी सारी दुनिया सिर्फ और सिर्फ उसका पार्टनर ही है। जब उसके मन में यह भावना दृढ़ हो जाती है तो वह अपने पार्टनर पर आश्रित हो जाता है। इसलिए, खुद को समय देना ना भूलें। आप इस समय को सेल्फ-केयर से लेकर पर्सनल ग्रोथ के लिए खर्च करें। इतना ही नहीं, अगर आप चाहें तो दोस्तों के साथ घूमने का प्लॉन बनाएं या फिर फैमिली को भी समय दें। जब आप खुद को और अपने करीबियों को समय देते हैं तो इससे सिर्फ पार्टनर पर ही आपकी निर्भरता नहीं होती है।
खुद के लिए बोलें
यह देखने में आता है कि एक को-डिपेंडेंट पार्टनर कभी भी अपने पार्टनर से कुछ नहीं कहता है। यहां तक कि वह उसकी बदतमीजी व गलत व्यवहार को भी बर्दाश्त करता है। उसके मन में कहीं ना कहीं अपने पार्टनर को खोने का डर होता है। जिसका कभी-कभी सामने वाला व्यक्ति पूरा फायदा उठाता है। इसलिए, अगर आप इस को-डिपेंडेंसी को खत्म करने के लिए खुद के लिए बोलना सीखें। जब आप अपने मन की बात, भावनाएं व फैसले पार्टनर (पार्टनर हो जाता है गुस्सा तो इन टिप्स की लें मदद) को बताते हैं तो आप कहीं ना कहीं को-डिपेंडेंसी को ब्रेक करते हैं।
लें एक्सपर्ट की मदद
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि को-डिपेंडेंसी के कारण आपका रिश्ता खराब हो रहा है। लेकिन आप चाहकर भी इससे बाहर नहीं आ पा रहे हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप किसी रिलेशनशिप काउंसलर से मिलें। वे आपकी समस्या को हल करने में काफी हद तक आपकी मदद करेंगे। साथ ही, अपने रिलेशन को अधिक हेल्दी बनाने के उपाय भी आपको बताएंगे।
Next Story