लाइफ स्टाइल

हलवाई जैसे स्पंजी दही बड़ेके लिए फॉलो करें ये टिप्स

Tara Tandi
9 Aug 2021 12:23 PM GMT
हलवाई जैसे स्पंजी दही बड़ेके लिए फॉलो करें ये टिप्स
x
त्योहार के सीजन में हर घर में अच्छे-अच्छे पकवान बनते हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| त्योहार के सीजन में हर घर में अच्छे-अच्छे पकवान बनते हैं, लेकिन अगर इन पकवानों को बनाने में जरा सी भी गलती हो जाए तो ये सारा मजा खराब कर देते हैं। शादी से लेकर घर के छोटे फंक्शनों में दही बड़े आपने खाए होंगे। हलवाई के हाथ के बने दही बड़े यकीनन स्वादिष्ट होते हैं। ये खाने में बेहद ही सोफ्ट भी होते हैं। हालांकि कई महिलाएं घर में भी इन्हे बाजार जैसा स्पंजी बना लेती हैं, वहीं कुछ ऐसी भी महिलाएं है जो लाख कोशिशों के बाद भी दही बड़ों को सही नहीं बना पाती। ऐसे में जानते हैं कुछ टिप्स जिनकी मदद से दही बड़े बनाना बेहद आसान है।

टिप 1

दाल को कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। कई लोग दाल को पानी में भिगोते समय नमक डाल देते हैं। लेकिन ऐसा न करें, ऐसा करने से बड़े अच्छे से नहीं फूलेंगे।

टिप 2

दाल को मिक्सी में पीसने के बाद इसे चम्मच से अच्छे से फेंटे। आप हाथ से भी इसे मथ सकती हैं। आप जितना इसे फेटेंगी ये उतने ही सॉफ्ट बनेंगे।

टिप 3

इसे फेंटने के बाद ही आप इसमें नमक और बाकी मसाले डालें। ध्यान दें कि दही बड़े के बैटर में सोड़ा या ईनो नहीं मिलता।

टिप 4

पहले बड़ों को तेज आंच में कढ़ाई में डालें और करीब 1 मिनट बाद इसे धीमी आंच पर सेकें। ध्यान रखें तेज आंच पर बड़े बनाने पर यह सख्त हो जाते हैं।

टिप 5

बड़ों को हल्का भूरा रंग होने तक तलें, और सिकने के बाद इन्हें पानी में डाल दें।

ध्यान दें

बड़ों को पानी में कम से कम 1 घंटे रहने के बाद ही इन्हे सर्व करें।

Next Story