लाइफ स्टाइल

इस टिप्स को फॉलो कर लगाए आईलाइनर, नहीं फैलगा

Ritisha Jaiswal
5 Oct 2021 9:30 AM GMT
इस टिप्स को फॉलो कर लगाए आईलाइनर, नहीं फैलगा
x
आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां आईलाइनर लगाना पसंद करती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां आईलाइनर लगाना पसंद करती है। इससे आंखें बड़ी, खूबसूरत व अट्रैक्टिव नजर आती है। मगर अक्सर मौसम में बदलाव होने के कारण इसके फैलने व मेकअप खराब होने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी का सामना करती है तो आप इससे बचने के लिए कुछ आसान मगर खास टिप्स अपना सकती है। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

सही आईलाइनर का करें चुनाव

सबसे पहले आंखों के लिए सही आईलाइनर चुनें। बाजार में कई अलग-अलग तरह के आईलाइनर मिलते हैं। ऐसे में अक्सर लड़कियां इसे देखकर इंप्रेस हो जाते हैं। मगर इसे खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आईलाइनर अच्छी कंपनी का हो। साथ ही हमेशा वाटरप्रूफ आईलाइनर खरीदें। इससे यह लंबे समय तक टिका रहेगा। साथ ही आंखों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।
आई लिड्स पर लगाएं प्राइमर
आंखों को अच्छा लुक देने के लिए सबसे पहले आई लिड्स पर प्राइमर लगाएं। इसके बाद ट्रांसलूसेंट पाउडर या फ्लेश-टोन्ड आईशैडो लगा लें। उसके बाद ही आंखों पर आईलाइनर लगाएं। इससे ये लंबे समय तक टिका रहेगा। साथ ही आंखों खूबसूरत नजर आएगी।
कंसीलर लगाएं
मेकअप में कंसीलर का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। इससे स्किन पर पड़े दाग-धब्बें दूर होने में मदद मिलती है। चेहरा बेदाग व खिला-खिला नजर आता है। साथ ही आईलाइनर लंबे समय तक बरकरार रहता है। इसके लिए आईलाइनर लगाने से पहले कंसीलर को आंखों के नीचे हल्के से लगा लें।
आईशैडो करें इस्तेमाल
अगर आप पेंसिल या जेल आईलाइनर लगाना पसंद करती है तो इसके साथ मैचिंग आईशैडो लगाएं। इससे आपको ग्रेसफुल लुक मिलेगा। साथ ही लंबे समय तक आपका आईलाइनर बरकरार रहेगा।
लेयररिंग करें
लिपस्टिक की तरह आईलाइनर की भी लेयरिंग करें। इसके लिए पहले आईलाइनर लगाएं। उसके बाद इसे पेंसिल ब्रश या कॉटन स्वैब से हल्का सा स्मज कर लें। उसके बाद इसपर दोबारा आईलाइनर का कोड लगाएं। इससे लाइनर 24 घंटों तक टिका रहेगा। साथ ही आपकी आंखें बड़ी, खूबसूरत व अट्रैक्टिव नजर आएगी।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story