लाइफ स्टाइल

Mehndi लगाने के बाद अपनाएं ये टिप्स, नेचुरली गाढ़ा हो जाएगा रंग,

Rajesh
3 Sep 2024 6:48 AM GMT
Mehndi लगाने के बाद अपनाएं ये टिप्स, नेचुरली गाढ़ा हो जाएगा रंग,
x

Lifetyle.लाइफस्टाइल: हिंदू धर्म में तीज के पर्व का बेहद महत्व है। बता दें कि साल में तीन बार तीज का त्योहार मनाया जाता है। पहला हरियाली तीज, दूसरा कजरी तीज और तीसरा हरतालिका तीज। इन तीनों में भी हरतालिका तीज (Haryali Teej 2024) को अहम माना गया है। अब, क्योंकि हरतालिका तीज आने में कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में त्योहार को लेकर महिलाओं ने अभी से तमाम तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि इस साल हरतालिका तीज का त्योहार (Haryali Teej 2024 Date) 6 सितंबर को मनाया जाएगा। तीज के मौके पर सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके अलावा कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर प्राप्ति के लिए ये उपवास रख सकती हैं। वहीं, व्रत और पूजा-पाठ से अलग इस मौके पर महिलाएं खूब सजती सरवती भी हैं। खासकर तीज के मौके पर हाथों पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

हालांकि, कई बार महिलाओं की शिकायत होती है, वे अपने हर बार अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनवाती हैं लेकिन उनकी मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं हो पाता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको कुछ बेहद आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी मेहंदी के रंग को नेचुरल तरीके से गाढ़ा कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे-
कैसे करें मेहंदी का रंग गाढ़ा?
मेहंदी का तेल
मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए आप मेहंदी के तेल का सहारा ले सकती हैं। ये तेल आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए पहले हाथों में ये तेल लगाकर अच्छी तरह मसाज करें और इसके बाद मेहंदी डिजाइन बनवाएं। इससे मेहंदी नेचुरल तरीके से गाढ़ी हो सकती है।
लौंग
मेहंदी का कलर गाढ़ा करने के लिए आप लौंग की मदद ले सकती हैं। इसके लिए एक तवे पर 5 से 6 लौंग डालकर गर्म कर लें। थोड़े समय बाद जब लौंग से धुआं निकलने लगे, तो मेहंदी लगे हाथों को थोड़ा दूरी पर रखते हुए इस धुएं से सेकने की कोशिश करें। हाथों पर लगी मेहंदी को धुएं के संपर्क में आने दें और थोड़ी-थोड़ी देर में हटा लें। आप 4 से 5 मिनट तक ऐसा कर सकती हैं, इससे भी मेहंदी का रंग गाढ़ा करने में मदद मिल सकती है।
नींबू-चीनी का घोल
एक चम्मच चीनी में आधे नींबू का रस डालकर घोल तैयार कर लें। मेहंदी हल्की सूख जाने के बाद इस घोल को कॉटन की मदद से हाथों पर लगाएं। ऐसा करने पर भी मेहंदी का रंग गाढ़ा हो सकता है।
चाय पत्ती का पानी
चाय पत्ती को पानी में उबालकर छान लें। अब तैयार पानी को हल्का ठंडा होने दें। इस पानी को भी कॉटन की मदद से मेहंदी वाले हाथों पर लगाएं। ये तरीका भी आपकी मेहंदी को गाढ़ा बनाने में असर दिखा सकता है।
सरसों का तेल
इन सब से अलग मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए मेहंदी वाले हाथ धोने के बाद सरसों का तेल हाथों पर लगाकर कुछ देर के लिए रखें। ये तेल भी मेहंदी का कलर डार्क करने में असर दिखा सकता है।
Next Story