- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Nail art करने के लिए...
लाइफ स्टाइल
Nail art करने के लिए अपनाएं करें ये चीजें, लगेंगे बेहद सुन्दर
Sanjna Verma
14 Aug 2024 12:36 AM IST

x
ब्यूटी टिप्स Beauty Tips: नेल पेंट लगाने के बाद हाथों की खूबसरती काफी ज्यादा बढ़ जाती है। खूबसूरत नेल्स आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगाते हैं। नेल पर की गई आर्ट का क्रेज भी लड़कियों में खूब बढ़ रहा है। हालांकि, इसे करवाने के लिए महिलाएं अक्सर पार्लर जाती हैं। लेकिन आप इसे घर पर मौजूद चीजों से भी आसानी से कर सकती हैं। यहां जानिए घर पर नेल आर्ट कैसे करें।
1) मेकअप ब्लेंडर से नेल आर्ट बनाने के लिए सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगा लें। अब नेल पेंट से कलर कॉम्बीनेशन वाली दूसरी नेल पेंट को ब्लेंडर की टिप पर लगाकर नाखूनों पर टैप करते हुए छोटे गोले बनाएं। अलग-अलग रंग की नेल पेंट से Colourful नेल आर्ट भी बना सकती हैं।
2) ईयरबड्स का इस्तेमाल भी आप नेल आर्ट बनाने के लिए कर सकती हैं। नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं। अब ईयरबड्स पर किसी दूसरे रंग की नेल पेंट लगाकर नाखूनों पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइन बना लें। इससे आपके नाखून काफी सुंदर लगने लगेंगे।
3) टूथपिक का इस्तेमाल भी आप नेल आर्ट बनाने के लिए कर सकती हैं। पहले आधे नाखूनों में नेल पेंट लगाएं। अब स्माइली बनाने के लिए टूथपिक के पिछले हिस्से को दूसरे रंग की नेल पॉलिश में डुबोकर नाखूनों पर दो डॉट बनाएं और टूथपिक के अगले हिस्से से डॉट के नीचे स्माइली बना लें।
4) हेयर पिन से नेल आर्ट बनाने के लिए सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगा लें। अब जिग-जैग वाली हेयर पिन पर दूसरे कलर की नेल पेंट लगाकर किसी भी पैटर्न में नाखूनों पर लगाएं। इससे आपकी नेल आर्ट काफी प्रोफेशनल लगने लगेगी।
5) पेन की रिफिल से नेल आर्ट बनाने के लिए नाखूनों पर ब्लैक या किसी अन्य कलर की नेल पेंट लगाएं। अब सफेद या किसी कॉम्बीनेशन कलर वाली नेलपेंट को रिफिल के कोने पर लगाकर नाखूनों पर अपनी मनपसंद डिजाइन बना लें। डिजाइन आसानी से बन जाएंगे।
TagsNail artचीजेंसुन्दर Nail artthingsbeautifulजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





