लाइफ स्टाइल

पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

Tara Tandi
15 Sep 2022 6:46 AM GMT
पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय
x
भीषण गर्मी में ज्यादातर लोगों को पसीना खूब आता है, कुछ लोग पसीने से भीग तक जाते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भीषण गर्मी में ज्यादातर लोगों को पसीना खूब आता है, कुछ लोग पसीने से भीग तक जाते हैं। कई दफा आपने देखा होगा कि नहाने के बाद भी लोगों को पसीने आने लगते हैं, जिससे उनकी हालत खराब हो जाती है। यदि आप भी बार – बार आने वाले पसीने और शरीर की बदबू से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके प्रयोग से आप आसानी से इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। अब पसीनों से आने वाली बदबू की वजह से आपको शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा। चलिये जानते हैं इन के बारे में।

गुलाब जल
गुलाब जल के इस्तेमाल से आप इस समस्या का समाधान पा सकते हैं। इसके लिए आप को गुलाब जल को नहाने वाले पानी में मिलना होगा और इससे रोजाना नहाना होगा। जिसके बाद आपके शरीर से अच्छी स्मेल आएगी।
नींबू
इस समस्या के समाधान के लिए आपको नींबू को शरीर पर रगड़ना होगा या फिर आप चाहें तो इसके रस को नहाने के पानी में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे अपने अंडरआर्म्स, गर्दन, हाथ और पैर पर लगा कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर नहा लें। ऐसा करने से आप को शरीर की बदबू से छुटकारा मिल जाएगा।
नारियल का तेल
नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है और यह एसिड पसीना पैदा करने वाले सभी बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक होता है। इस का उपयोग आपको नहाने से पहले अपने शरीर पर लगा कर करना है और इसके बाद इसे 2 घंटे के लिए छोड़ देना है और फिर नहा लेना है।
टमाटर का रस
टमाटर एसिडिक नेचर का होता है और यह स्किन के बैक्टीरिया को मारता है। इसका उपयोग आपको नहाते समय या नहाने से थोड़ी देर पहले शरीर पर रब करके करना है और इसके बाद नहा लेना है। यह हफ्ते में 2 से 3 बार कर लेने से आप को शरीर की बदबू से छुटकारा मिल जाएगा।

न्यूज़ सोर्स: timesbull

Next Story