लाइफ स्टाइल

गर्भावस्था में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए फॉलो करें ये

Rounak Dey
21 Oct 2022 3:26 AM GMT
गर्भावस्था में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए फॉलो करें ये
x

दिल्ली।महिलाओं के लिए गर्भावस्था बेहद अहम पल होता है। इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। इससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। हालांकि, गर्भावस्था यानी प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इनमें एक कब्ज समस्या है। गर्भावस्था में कब्ज आम समस्या है। इसके लिए सबसे पहले खानपान और रहन-सहन में सुधार करें। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करें। प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए ये आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

घी का सेवन करें

अगर आप गर्भावस्था में कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो घी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से कब्ज में आराम मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो घी में ब्यूटिरिक एसिड पाया जाता है। इससे मेटाबॉल्ज़िम फ़ास्ट होता है। साथ ही इसमें सुधार होता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके लिए घी का सेवन कर सकते हैं। गुनगुने गर्म दूध में घी मिलाकर पिएं। इससे कब्ज की समस्या से निजात मिलता है।

पानी पीएं

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए भरपूर पानी पीएं। डॉक्टर की मानें तो गर्भावस्था में पानी अधिक पीना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। वहीं, शरीर भी हायड्रेट रहता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं।

फाइबर रिच फूड्स खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फाइबर रिच फ़ूड्स खाने से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही क्रेविंग की समस्या से निजात मिलता है। इसके अलावा, पाचन प्रक्रिया में भी सुधार होता है। इसके लिए डाइट में फाइबर रिच फूड्स को जरूर शामिल करें। आप डाइट में बादाम, सोयाबीन, ब्रोकली, क्विनोआ आदि चीजों को शामिल कर सकती हैं। इन चीजों के सेवन से कब्ज की समस्या से बहुत जल्द निजात मिलता है।

एक्सरसाइज करें

गर्भावस्था में कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए एक्सरसाइज का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए हल्की एक्सरसाइज करें। वहीं, आप योग भी कर सकती हैं। योग के कई आसन हैं, जिन्हें करने से कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है

Next Story