लाइफ स्टाइल

स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन नियमों को करें फॉलो, मिलेंगे स्वास्थवर्धक लाभ

Rani Sahu
31 Jan 2023 11:52 AM GMT
स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन नियमों को करें फॉलो, मिलेंगे स्वास्थवर्धक लाभ
x
आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग अपने स्वस्थ का ख्याल नहीं रख पाते हैं। काम की वजह से न सेहत को देखते हैं न ही अपने खानपान को देखते हैं। जल्दबाज़ी में जैसा मिलता है वैसा ही भोजन खा लेते हैं। जो की एक दम गलत है , यह आपके और आपके स्वस्थ के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। जिसके कारण आपका शरीर बिमारियों का घर बन सकता है।
हालाँकि हमारे जीवन में थोड़ा - थोड़ा बदलाव सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है। इसको अपनाकर आप अपने स्वस्थ का अच्छे से ध्यान रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही सेहतमंद जानकारी के बारे में -
अपने खान - पान पर रखे ध्यान
अपने खान - पान पर विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए , यदि आपकी आदत किसी भी टाइम कुछ भी खाने की है तो , इस आदत को जरूर बदले क्योकि असमय भोजन करने से आपके स्वस्थ को नुकसान पहुंच सकता है।
इसके आलावा आप अपने खाने का एक निश्चित समय रखें और उसी समय पर भोजन करें। आप सुबह , दोपहर और शाम के भोजन का समय रखें और छोटे छोटे भोजन का सेवन करें।
कम तनाव लें
यदि आप स्वस्थ जीवनशैली चाहते हैं तो अपने जीवन की परेशानियों को खुद पर ज़्यादा हावी न होने दें और तनाव कम लें। तनाव से कई शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं जिससे स्वस्थ भी खराब हो सकता है। अधिक तनाव से दिल का तेज़ी से धड़कना , पाचन क्रिया में परेशानी , मानसिक तनाव , सिर में दर्द , कमजोरी , भूख न लगना आदि जैसी समस्या सामने आ सकती है।
सुबह की सेर भी जरूरी
अच्छे खानपान और तनाव से दूर रहने के आलावा आप सुबह की सेर पर जरूर जाएं। सुबह की सेर से मन शांत और आप खुद को फ्रेश महसूस करते है। जिससे मानसिक तनाव भी दूर होता है। प्रकृति में सुबह - सुबह की खुली हवा एकदम स्वच्छ होती है। सुबह सेर के साथ - साथ थोड़ी कसरत करना भी जरूरी है , इससे आप बिमारियों से भी बचे रहेंगे।
पानी का करें भरपूर सेवन
शरीर को पोषण दने के लिए पानी का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। यह हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। हमें दिन में करीबन 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इसके साथ ही आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं। तरल पदार्थो के सेवन से हमें नमी मिलती हैं। पानी पीने से हमारा चेहरा भी साफ़ होता है और एक नेचुरल ग्लो भी आता है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story