लाइफ स्टाइल

बारिश के पानी और सीलन से घर को बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Tara Tandi
26 Jun 2022 12:24 PM GMT
बारिश के पानी और सीलन से घर को बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
x
मानसून आते ही चिलचिलाती गर्मी और धूप से राहत मिलती है। लोगों को बारिश का मौसम पसंद होता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मानसून आते ही चिलचिलाती गर्मी और धूप से राहत मिलती है। लोगों को बारिश का मौसम पसंद होता है लेकिन बारिश में होने वाली कई सारी दिक्कतों के कारण लोग इस मौसम से परेशान रहते हैं। बहुत तेज बारिश होने से कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। इन सभी समस्याओं से छुटकारा भी जल्दी मिल सकता है लेकिन बारिश का सबसे ज्यादा असर लोगों के घरों पर होता है, जो कई महीनों तक घर को खराब रखता है। जैसे बारिश में घर में सीलन आ जाती है, छत लीक करने लगती है, अलमारी नम हो जाती हैं, अलग तरह की खुशबू घर से आने लगती हैं। दीवारों पर गीले पैच और लकड़ी के फर्नीचर व दरवाजे खराब होने लगते हैं। इस तरह की समस्या का सामना कई लोगों को अपने घरों में हर साल मानसून के समय करना पड़ता है। लेकिन इस बार मानसून में होने वाली इन समस्याओं से घर को बचा सकते हैं। पहले से मानसून के लिए तैयारी करके आप घर को बारिश के प्रभाव से इस तरह बचाएं।

छत को करें वाटरप्रूफ
भारी बारिश होने से सबसे मुख्य समस्या घर की छत का लीन होना है। छत या दीवारों में जो क्रैक होता है, उससे पानी टपकने लगता है। इस तरह से दीवारों की नींव में पानी आने से सीलन हो सकती है। इसलिए मानसून आने से पहले आप बारिश से होने वाले नुकसान से घर को बचाने के लिए छत को लीक होने से बचाएं। घर को अच्छे से जांचे, जिन दीवारों या छत के जोड़ों से लीक होने का खतरा हो, उसे रिपेयर करके वॉटरप्रूफिंग करें। इससे पानी घर पर नहीं आएगा।
बिजली के तारों की करें जांच
बारिश में बिजली के तारों में डिफेक्ट या दिक्कत होने के कारण बिजली की खराबी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए घर में जो भी बिजली के तार बाहर दिखें उन्हें किसी बाक्स में सेट कर दें। शाॅर्ट सर्किट के खतरे से बचने के लिए तारों और बिजली कनेक्शन की सही से जांच करा लें। वोल्टेज फ्लकचुएशन पर नजर रखें।
लकड़ी का सामान करें सुरक्षित
मानसून में लकड़ी के फर्नीचर, फ्लोर, दरवाजे आदि खराब होने लगते हैं। बारिश आने से पहले इनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। लकड़ी के सामान पर पॉलिश कराएं। पुराने सरफेस पर नए वार्निश से कोट करें ताकि पानी से इसे बचाया जा सके।
सीलन आने पर क्या करें
इतना सब करने के बाद भी अगर घर की दीवारों पर सीलन आ जाए और दीवार का पेंट गिरने लगे तो सीलन को सुखाने के लिए अखबार को पानी में भिगोकर उसे पीस लें। पेपर की लुग्दी को दीवारों पर चिपकाएं। इस से सीलन कम हो जाएगी। सीलन की समस्या न हो, इसके लिए घर की दीवारों पर अच्छा पेंट कराएं।
Next Story