- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कपड़े में लगे दाग साफ...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। घर पर बच्चे होंगे तो अक्सर उनके कपड़ों पर किसी न किसी तरह के दाग धब्बे लग जाते होंगे। हालांकि सिर्फ बच्चे ही नहीं बड़ों के कपड़ों पर भी दाग लग जाते हैं। कभी चाय या काॅफी तो कभी स्याही या अन्य किसी भी तरह के गंदे दाग कपड़ों पर लग जाते हैं, जिन्हें छुड़ाना आसान नहीं होता। दाग लगने से आपके नए कपड़े भी भद्दे लगने लगते हैं, जिन्हें लोग चाह कर भी नहीं पहन पाते। कई बार तो कपड़ों को कई बार धोने पर भी दाग साफ नहीं होते। वहीं दाग छुड़ाने के लिए जरूरत से ज्यादा कपड़े धोने पर वह खराब हो सकते हैं या फट जाते हैं। अगर किसी सफेद कपड़े या हल्के रंग के कपड़े में दाग लग जाए तो वह स्पष्ट पता चलता है और उसे छुड़ाने में ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन दाग छुड़ाने के कुछ घरेलू नुस्खें हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से कपड़ों में लगे जिद्दी दाग धब्बों को साफ कर सकते हैं।
