लाइफ स्टाइल

लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Subhi
30 Oct 2022 6:08 AM GMT
लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
x

ब्लड प्रेशर का लो होना खतरे का संकेत है। इससे आपको कई बीमारियां हो सकती हैं। शरीर में लो ब्लड प्रेशर होने की वजह से हार्ट, किडनी, फेफड़े आदि पर असर पड़ता है। कई बार ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से हार्ट अटैक की नौबत आ जाती है। अगर आपको बार-बार चक्कर आने की समस्या होती है या आंखों से धुंधला दिखाई देता है, तो ब्लड प्रेशर जरूर चेक कराएं। लो ब्लड प्रेशर में थकान, घबराहट, बेहोशी जैसी समस्या भी होती है। आज आपको इस लेख में बताते हैं कि लो ब्लड प्रेशर होने पर क्या करना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर में करें इन चीजों का सेवन

लो बीपी को समान्य करने के लिए नमक का सेवन कर सकते हैं। अगर आप लो बीपी की समस्या से गुजर रहे हैं, तो एक ग्लास पानी में नमक मिलाकर पी जाएं।

अगर आपका बीपी लो होता है, तो आप अपने डाइट में मीठे का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो मीठा खाने के लिए अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

जब आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो लो बीपी की समस्या का ख़तरा बढ़ जाता है। अक्सर डाइटिंग के दौरान आपका बीपी लो हो सकता है, ऐसे में आपको तुरंत कुछ खा लेना चाहिए। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और आपका बीपी नॉर्मल हो जाएगा।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से कई बार ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। ऐसे में आप बीपी को नॉर्मल करने के लिए इलेक्ट्रॉल का पी सकते हैं।

बीपी लो होने पर तुलसी के सेवन से भी राहत मिलता है। आप 4-5 तुलसी की पत्तियों को चबाएं। इससे आपका बीपी नॉर्मल हो सकता है।

लो बीपी होने पर मुनक्‍का के सेवन से राहत मिलती है। आप मुनक्के को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे खा लें।

Next Story