लाइफ स्टाइल

मेकअप रिमूव करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Rani Sahu
10 Nov 2022 10:22 AM GMT
मेकअप रिमूव करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
x
शादी या पार्टी में वापिस आने के बाद अक्सर लोगों को मेकअप हटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही इसमें ये भी डर रहता हैं कि मेकअप रिमूव करते वक्त स्किन भी खराब न हों। ऐसे में आप इन नेचुरल तरीकों से मेकअप को हटा सकते हैं-
1. नारियल का तेल- नारियल का तेल मेकअप को हटाने में लाभदायक होता है। नारियल का तेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इससे आप आसानी से वाटरप्रूफ मेकअप भी हटा सकते हैं।
2. एलोवेरा जेल - एलोवेरा जेल न सिर्फ आपके चेहरे से दाग-धब्बे हटाता हैं बल्कि ये मेकअप रिमूवर के तौर पर भी काम करते है। एलोवेरा जेल से आप बेहद आसानी ने मेकअप को रिमूव कर सकते हैं।
3. दूध- कच्चे दूध को कॉटन की मदद से फेस पर लगाएं, इससे आपका मेकअप आसानी से हट जाएगा। दूध स्किन के लिए नैचुरल टोनर और मॉइश्चराइजर का काम करता है।
4. बादाम का तेल- बादाम का तेल हाथ पर लेकर चेहरे पर लगाएं और मालिश करें। इसके बाद फेस धो लें। बता दें कि बादाम का तेल भी मेकअप हटाने में असरदार माना जाता हैं।
5. शहद- शहद को एक अच्छा क्लींजर माना जाता हैं। इसे आप मेकअप रिमूव करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही शहद के इस्तेमाल से आपको ग्लोइंग स्किन भी मिलेगी और मेकअप भी आसानी से हट जाएगा।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story