लाइफ स्टाइल

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अपनाए ये घरेलु नुस्खे

Ritisha Jaiswal
13 Jun 2022 5:25 PM GMT
मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अपनाए ये घरेलु नुस्खे
x
बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। खासकर, बरसात के दिनों में असमान्य तापमान के चलते सर्दी, खांसी संबंधी बीमारियों की शिकायत अधिक रहती है।

बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। खासकर, बरसात के दिनों में असमान्य तापमान के चलते सर्दी, खांसी संबंधी बीमारियों की शिकायत अधिक रहती है। डॉक्टर की मानें तो जिन लोगों की इम्युनिटी मजबूत रहती है। उन्हें मौसमी बीमारियों का खतरा कम रहता है। इसके लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना अनिवार्य है। वहीं, मौसमी बीमारियों से पीड़ित होने पर किचन में मौजूद चीजों का सेवन करें। इनके सेवन से सर्दी, खांसी समेत फ्लू में आराम मिलता है। आइए जानते हैं-

हॉट सूप पिएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा सर्दी, खांसी और फ्लू में सूप पीने की सलाह देते हैं। इसमें विटामिन और आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मौसमी बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए सर्दी, खांसी की समस्या में सूप अवश्य पिएं। अगर आप नॉन वेज नहीं पसंद करते हैं, तो वेजिटेबल सूप का सेवन कर सकते हैं।
लहसुन
सेहत के लिए लहसुन किसी दवा से कम नहीं है। इसमें एलिसिन पाया जाता है, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि लहसुन के सेवन से सर्दी, खांसी में इंस्टेंट आराम मिलता है। खासकर, कच्चा लहसुन सेहत के लिए वरदान साबित होता है।
काली मिर्च
काली मिर्च में मैंगनीज, तांबा, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, विटामिन-सी, के, बी6 और रिबोफ्लेविन पाए जाते हैं जो कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद है। खासकर, सर्दी, खांसी और फ्लू में काली मिर्च दवा की तरह काम करती है। इसके लिए काली मिर्च युक्त काढ़ा का सेवन करें। इससे सर्दी, खांसी और फ्लू में आराम मिलता है।
हल्दी दूध
सर्दी, खांसी और फ्लू को दूर करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध यानी गोल्डन मिल्क का सेवन करें। आप चाहे तो काली मिर्च, दालचीनी, अदरक आदि चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से मौसमी बीमारियों में जल्द आराम मिलता है।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story