लाइफ स्टाइल

सर्दियों में रूखी-सूखी त्वचा से छूटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरलू नुस्खें

Subhi
26 Nov 2020 5:40 AM GMT
सर्दियों में रूखी-सूखी त्वचा से छूटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरलू नुस्खें
x
सर्दियों में हम अक्सर रूखी-सूखी त्वचा की समस्या से जूझते हैं। सर्द हवाएं हमारी त्वचा की सारी नमी छीन लेती हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सर्दियों में हम अक्सर रूखी-सूखी त्वचा की समस्या से जूझते हैं। सर्द हवाएं हमारी त्वचा की सारी नमी छीन लेती हैं, जिससे त्वचा बेजान नजर आने लगती है। जरूरी है कि हम इस मौसम में अपनी त्वचा का खास ख्याल रखें। अपने शरीर को ठंड से बचाने के साथ-साथ अपनी त्वचा को भी बचाएं रखें। इसके लिए आपको महंगे स्किन प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है, आप घर में रहते हुए भी कुछ आसान उपाय कर सकते हैं जिससे आपकी स्किन कोमल और नरम बनी रहेगी। चलिए जानते हैं आप अपनी स्किन को सर्दियों में भी कैसे ग्लोइंग और मुलायम बनाए रख सकते हैं।

1. दूध और बादाम

सर्दियों में आपको अपनो त्वचा को मॉइस्चराइज करने की ज्यादा जरूरत होती है। चेहरे की नमी को बनाये रखना जरूरी होता है। आप दूध और बादाम का पेस्ट अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

क्या करें: बाउल में 2 बड़े चम्मच दूध डालें और उसमें 1 चम्मच बादाम का पाउडर मिलाएं, इसके बाद उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रात में चेहरे पर 10 मिनट तक लगाए रखें और फिर अपने चेहरे को धो लें। इसे आप रात में सोने से पहले लगाएं।

2. नारियल का तेल

नारियल का तेल रूखी त्वचा के लिए सबसे बेहतर तरीकों में से एक माना जाता है। यह तेल आपकी त्वचा में नमी बनाए रखता है। यह आपके घरों में आसानी से मिल सकता है।

क्या करें: नारियल तेल को कुछ देर तक गरम करें और अपनी त्वचा पर इससे मालिश करें। 10-15 मिनट तक मालिश करने के बाद आप जाकर नहा लें। नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन ई आपकी त्वचा को नरम रखता है।

3. शहद

शहद एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारी त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद अन्य गुण हमारी त्वचा को नरम और कोमल बनाए रखते हैं।

क्या करें: इसके लिए आप नहाने से पहले इसे अपने शरीर पर रगड़ें और मालिश करें। कम-से-कम 10 मिनट तक इसकी मालिश करें। इसके बाद नहाने चले जाएं। आप शहद में ग्लिसरीन भी मिला सकते हैं और ग्लिसरीन मिलाकर इससे शरीर पर मालिश करें। इससे आपकी त्वचा की सारी ड्राइनेस चली जाएगी।

4. एलोवेरा

एलोवेरा सभी के घर में आसानी से उपलब्ध होता है। यह गर्मियों के साथ सर्दियों में भी लगाया जा सकता है। इससे आपकी स्किन ग्लो भी करती है और कोमल भी रहती है।

क्या करें: इसके लिए आपको सबसे पहले एलोवेरा जैल निकालकर अपने पूरे शरीर पर लगाना होगा। इससे कुछ मिनट तक मालिश करते रहें। इसके बाद कम-से-कम 30 मिनट तक इस जैल को शरीर पर लगाए रखें और फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें। दिन में 2 बार ऐसा करें, इससे आपको त्वचा को ग्लो मिलेगा।

5. बेसन और दही

जब भी हम घरेलू उपायों की बात करते हैं तो बेसन और दही का उबटन हमारे दिमाग में सबसे पहले आता है। सर्दियों में काफी कारगर साबित होता है। इससे आपकी स्किन स्मूथ बनी रहती है और आपका चेहरा ड्राई नहीं लगता है।

क्या करें: इसके लिए आपको बेसन और दही का पेस्ट बनाना होगा। 3 बड़ी चम्मच में 1 चम्मच बेसन डालें और उसका पेस्ट बनाएं। इसके बाद इस उबटन को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो इससे मसाज भी कर सकते हैं, लगभग 5 मिनट तक इससे चेहरे पर मसाज करें। 10 मिनट बाद नहाने चले जाएं और अपना चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।

Next Story