- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- स्वस्थ रहने के लिए...

x
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तन और मन का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसके लिए स्वस्थ आहार, व्यायाम और स्वस्थ आदतों का पालन करने की भी अनिवार्य रूप से आवश्यकता है। ये अच्छी आदतें हमारा संपूर्ण विकास करती हैं, जिससे हम हमें अपने लक्ष्य के एक कदम और करीब पहुंच सकते हैं। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप कई शारीरिक समस्याओं से भी बचा जा सकते हैं। इसके अलावा आप मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं, जिससे आप अपने निजी जीवन में खुश रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए आपको कौन-सी आदतें अपनानी चाहिए।
जीवन बदलने वाली इन 10 आदतों को अपनाएं-
जल्दी उठना शुरू करें
सुबह जल्दी उठने के कई फायदे होते हैं। जल्दी उठने से आपको ध्यान या व्यायाम करने का समय मिल जाता है। इससे आप दिन भर अच्छा महसूस करेंगे।
व्यायाम
रोजाना व्यायाम करने से आप फिट और स्वस्थ रहते हैं। पसीने के जरिए शरीर से सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकाल जाते हैं और इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। व्यायाम करना आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
घर का बना नाश्ता
बहुत से लोग वजन कम करने के लिए सुबह का नाश्ता स्किप करने में विश्वास करते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल न करें। नाश्ता छोड़ने से आपको अधिक भूख लगती है और फिर आप अपने शरीर की ज़रूरत से ज़्यादा खा लेते हैं।
दिनभर खूब पानी पिएं
शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। आपकी कोशिकाओं के समुचित कार्य के लिए, शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और संक्रमण को रोकने के लिए हाइड्रेशन बहुत महत्वपूर्ण है।
अपने कामों की सूची तैयार करें
एक टू-डू लिस्ट तैयार करने की आदत डालें, जिससे आपको अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने या अपने दिन की योजना बनाने में मदद मिलेगी। यह आपको उन कामों को अंतिम समय पर करने से रोकता है, जिससे आप तनाव में आ सकते हैं।
हेल्दी ड्रिंक
स्वस्थ शरीर के लिए आप ग्रीन टी जैसे स्वस्थ विकल्पों का चुनाव कर सकते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और तनाव दूर करने में लाभकारी है।
एक्टिव रहें
लिफ्ट लेने के बजाय सीढ़ियां चढ़ने से आपका शरीर फिट और सक्रिय रह सकता है। वीकेंड पर आप अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पर भी जा सकते हैं।
खाना बनाना
घर के स्वस्थ भोजन की कोई तुलना नहीं है। आप अपने हिसाब से कैलोरी या प्रोटीन की मात्रा को नियंत्रित कर सकते हैं। इसलिए बाहर के खाने को कम से कम करें और घर का खाना ही खाएं।
अच्छी नींद
रात की अच्छी नींद तनाव के स्तर को कम करने और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए स्वस्थ जीवन शैली, फिट शरीर और दिमाग के लिए देर रात तक जागने की आदत को छोड़ दें।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story