लाइफ स्टाइल

स्किन पर नेचुरल ग्लो चाहिए तो ये पांच टिप्स करें फॉलो

Tara Tandi
30 March 2021 12:24 PM GMT
स्किन पर नेचुरल ग्लो चाहिए तो ये पांच टिप्स करें फॉलो
x
अक्सर ऐसा होता है कि हम सुबह उठते हैं, तो हमारी स्किन डल नजर आने लगती है। आप मेकअप से अपनी स्किन प्रॉब्लम्स कुछ हद तक छुपा सकते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अक्सर ऐसा होता है कि हम सुबह उठते हैं, तो हमारी स्किन डल नजर आने लगती है। आप मेकअप से अपनी स्किन प्रॉब्लम्स कुछ हद तक छुपा सकते हैं लेकिन नेचुरल ग्लो के लिए लाइफस्टाइल और स्किन केयर रूटीन को रेगुलर रखना होगा। जैसे, स्किन पर नेचुरल ग्लो लगाए रखने के लिए आपकी रात की आदतें भी मायने रखती हैं। आज हम आपको ऐसे काम बताएंगे, जो आपको सोने से पहले जरूर करने चाहिए-

पानी पीकर सोएं
कई बार पर्याप्त नींद लेने के बाद भी आपका चेहरा सुबह थका हुआ और उतरा हुआ दिखता है इसलिए अगर आप सुबह से शाम तक अपनी स्किन पर नेचुरल ग्लो चाहते हैं, तो आपको रात में एक बहुत छोटी सी ट्रिक को आजमाना है। रात में सोने से आधे घंटे पहले 1 गिलास पानी पिएं।
डिनर में गाजर का सेवन
रात में गाजर का सलाद जरूर खाएं। इसमें विटामिन के, सी, ई, ए और बी होता है, जिनकी मदद से स्किन पर आने वाले डेड सेल्स को खत्म किया जा सकता है।
चेहरे को धोकर सोएं
आपने दिन के समय चेहरे पर मेकअप किया हो या फिर कोई क्रीम ही क्यों न लगाई हो लेकिन रात के समय इन चीजों को वॉश करके जरूर हटा लें।
रात को चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर सोएं
दूध हमारे शरीर को पोषक तत्व देता है। साथ ही लैक्टिक एसिड त्वचा को स्वस्थ बनाता है इसलिए रात को चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर सोएं। आपकी स्किन अगर ऑयली है, तो टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें कच्चे दूध में जरूर डालें।
टूथब्रश से लिप्स की डेड स्किन हटाएं
ग्लोइंग स्किन के साथ लिप्स की खूबसूरती भी बेहद मायने रखती है इसलिए आप किसी सॉफ्ट टूथब्रश से लिप्स की डेड स्किन हटाकर सोएं, जिससे आपके होंठ सॉफ्ट और पिंक बन सके।


Next Story