लाइफ स्टाइल

मसालेदार लच्छा पराठा बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

Tulsi Rao
18 Aug 2022 9:02 AM GMT
मसालेदार लच्छा पराठा बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Masala Lachha Paratha Recipe: घर पर आने वाले मेहमानों के लिए अगर आप सब्जी के साथ कुछ अच्छा सा सर्व करना चाहती हैं तो बनाएं मसालेदार लच्छा पराठा। लेकिन आपकी भी अगर बाकी महिलाओं की तरह यही शिकायत है कि आपसे बाजार जैसे लच्छेदार पराठे घर पर नहीं बन पाते हैं तो फॉलो करें ये कुकिंग टिप्स।

मसाला लच्छा पराठा बनाने के लिए सामग्री-

-गेंहू का आटा 1 कप

-मैदा 1/2 कप

-कटी धनिया पत्ती 1 बडा चम्मच

-देसी घी 1 बडा चम्मच

-नमक1 छोटी चम्मच

-1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी

-1/2 छोटी चम्मच भूना धनिया पाउडर

-1/2 छोटी चम्मच भूना ज़ीरा पाउडर

-1/2 छोटी चम्मच चीली फ्लैक्स

-1/4 छोटी चम्मच चाट मसाला पाउडर

-1/2 छोटी चम्मच नमक

-2 बडा चम्मच तेल

मसाला लच्छा पराठा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

मसाला लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, आटा, नमक, हरी धनिया पत्ती, घी डालकर डालकर अच्छे से मसलने के बाद उसका नर्म आटा गूंथ लें। इसके बाद कसूरी मेथी, भूना ज़ीरा पाउडर, धनिया पाउडर, चिली फ्लैक्स, चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। अब आटे की लोइयां बेलकर उसके ऊपर मसाला छिडके और मोडते जाएं। अब नॉन स्टिक तवे पर तेल लगाकर पराठा दोनो तरफ सेंक लें।

Next Story