- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Market जैसे फुले और...
लाइफ स्टाइल
Market जैसे फुले और कुरकुरे गोलगप्पे बनाने के लिए फॉलो करे ये आसान टिप्स
Sanjna Verma
21 Aug 2024 4:21 PM GMT
![Market जैसे फुले और कुरकुरे गोलगप्पे बनाने के लिए फॉलो करे ये आसान टिप्स Market जैसे फुले और कुरकुरे गोलगप्पे बनाने के लिए फॉलो करे ये आसान टिप्स](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/08/21/3968796-untitled-56-copy.webp)
x
रेसिपी Recipe: गोल गप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। भारत के कोने-कोने में ये स्ट्रीट फूड आसानी से मिल जाएगा। ज्यादातर लोग इसे घर पर बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बाजार जैसी कुरकुरी और फूली नहीं बन पाती। इसकी कई वजह है जैसे आटा सही तरह से ना गूंथना, सही से ना तलना। हालांकि, अगर आप कुछ सिंपल सी बातों को ध्यान में रखकर इन्हें बनाएंगे तो ये आसानी से मार्केट जैसी फूली और क्रंची बनेंगी। जानिए गोल गप्पे बनाने की ट्रिक्स-
कम चीजों से बनते हैं गोल गप्पे
आटे वाले गोल गप्पे बनाने के लिए आपको चाहिए होगा, आटा, सूजी, तेल। वैसे तो इसे बनाना कोई बहुत मुश्किल का काम नहीं है लेकिन इसे बनाने के लिए आपको कुछ ट्रिक्स को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप इन तरीकों को ध्यान में नहीं रखेंगे तो हो सकता है कि गोल गप्पे क्रिस्पी की जगह बहुत ज्यादा soft बन जाएं। तो जानिए गोल गप्पे बनाने की कुछ ट्रिक्स-
यूं लगाएं आटा
गोल गप्पे बनाने के लिए मोटी सूजी लें और इसे अच्छी तरह से छान लें। छानने के बाद ही गोलगप्पे बनाएं। इसके आटे को तैयार करने के लिए गुनगुने पानी और तेल का इस्तेमाल करें। थोड़ा सा तेल डाल दें और फिर थोड़े-थोड़े पानी से आटा लगाएं। इसे हथेलियों से मसलें।
सख्त ना रखें आटा
गोल गप्पे का आटा थोड़ा सॉफ्ट होना चाहिए। ध्यान रखें कि सूजी खूब पानी सोखती है। ऐसे में आटा गूंथते समय सही मात्रा में पानी का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा गीला आटा ना लगाएं।
यूं तलें
गोल गप्पे को तलने के लिए आपको सही तरीका अपनाना चाहिए। ध्यान रखें कि आप इन्हें कम आंच पर ही छानें और दबाकर फुलाने की कोशिश ना करें। पहले एक तरफ से भूरे होने तक सेकें और फिर दूसरी तरफ से सेकने के लिए इसे पलट दें। आंच से उतारने के बाद इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। उसके बाद ही स्टोर करें।
TagsMarketफुलेकुरकुरेगोलगप्पेफॉलोटिप्सpuffedcrispygolgappasfollowtipsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Sanjna Verma Sanjna Verma](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Sanjna Verma
Next Story