लाइफ स्टाइल

फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

Subhi
25 Oct 2022 5:50 AM GMT
फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
x

: फेस्टिव सीजन में लोग न चाहकर भी मिठाइयों से परहेज नहीं कर पाते हैं। इससे शुगर और वजन बढ़ना लाजिमी है। इसके लिए फेस्टिव सीजन में खानपान पर पैनी नजर रखें। साथ ही स्वीट्स यानी मिठाइयों का सेवन सीमित मात्रा में करें और जंक फूड से परहेज करें। इसके अलावा, रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। ऐसा देखा जाता है कि फेस्टिव सीजन में घर पर मेहमान आते हैं। मेहमान नवाजी में लोग एक्सरसाइज स्किप कर देते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। इन नियमों का पालन करने से वेट कंट्रोल में रहता है। वहीं, फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए इन आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

फेस्टिव सीजन में सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर हायड्रेट रहें। साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। वहीं, पाचन तंत्र मजबूत होता है।

फेस्टिव सीजन में अगर आपके पास जिम जाने या वर्कआउट करने के लिए टाइम नहीं है, तो आप घर के आसपास पार्क या गार्डन में शार्ट वॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, आप योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए पैक्ड चीजों से परहेज करें। इसके बदले आप घर पर ही स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। डॉक्टर भी पैकेट बंद चीजें न खाने की सलाह देते हैं।

घर में मेहमाननवाजी करने के दौरान आप कई दफा भोजन कर लेते हैं। ऐसा करने से बचें। जब भूख लगे। तभी खाना खाएं। खाना भी सीमित मात्रा में न खाएं। भरपेट की जगह भूख से कम खाने की आदत डालें। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

फेस्टिव सीजन में मिठाइयां सीमित मात्रा में खाएं। वहीं, मिठाइयों की जगह पर सूखे मेवे का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप खजूर और किशमिश का सेवन करें।


Next Story