लाइफ स्टाइल

होली के हैंगओवर को दूर करने के करें ये आसान उपाय

Kajal Dubey
19 March 2022 2:39 AM GMT
होली के हैंगओवर को दूर करने के करें ये आसान उपाय
x
होली के दिन पीने वालों को होश नहीं होता है कि वो क्या-क्या पी रहे हैंमगर अगली सुबह सिर पर चढ़ा नशा उनकी हालत खराब कर देता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। होली के मौके पर अधिकतर लोग शराब, बियर आदि नशीली चीजों को पीना पसंद करते हैं। इस दिन पीने वालों को होश नहीं होता है कि वो क्या-क्या पी रहे हैं। मगर अगली सुबह सिर पर चढ़ा नशा उनकी हालत खराब कर देता है। मतलब कि हैंगओवर से परेशान हो जाते हैं। लेकिन घबराए नहीं क्योंकि उस हैंगओवर को दूर करने के कई आसान उपाय हैं।

अगली सुबह अगर आपको भी पीने के कारण सिर दर्द, उल्टी, चक्कर, सिर का भारीपन आदि महसूस हो तो उसको दूर करने का तरीका जान लें। जानकार कहते हैं कि उसके बाद आपको काफी रिलैक्स महूसस होगा। इन तरीकों से हैंगओवर को दूर किया जा सकता है।

जमकर पिएं पानी

अगर हैंगओवर से बचना है तो ये बहुत जरूरी है कि अल्कोहल सेवन के दौरान और उसके बाद पानी खूब पिएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो हैंगओवर से बच जाएंगे। क्योंकि, शराब पीने से शरीर डियाड्रेशन का शिकार हो जाता है। इसलिए पानी पीना जरूरी होता है।

ड्रिंक करते हुए पानी पीने से न सिर्फ हम हाइड्रेट रहते हैं बल्कि मूत्र के साथ हमारे शरीर की गंदगी भी बाहर निकल जाती है। इसलिए अगली सुबह भी उठने के बाद आप पानी पीने में कमी ना करें।

ऑरेंज जूस या नींबू-पानी

अगर अगली सुबह आपको फटाक से हैंगओवर दूर करना है तो फिर आपको ऑरेंज जूस या नींबू-पानी पीना चाहिए। इससे आपको काफी जल्दी राहत मिलती है। 2 नींबू का जूस या आधा कप ऑरेंज जूस पिएं। इसके बाद शायद आपका हैंगओवर दूर हो जाए।

नारियल पानी पिएं

एक्सपर्ट नारियल पानी पीने की सलाह भी देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये बहुत जल्दी असर दिखाता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट की काफी मात्रा होती है। ये ड्रिंक हमारे शरीर में नमक और पोटैशियम की कमी की पूर्ति करने में मददगार होते हैं। इनको पीकर भी हैंगओवर दूर किया जा सकता है।


Next Story