लाइफ स्टाइल

कब्ज की समस्या दूर करने के किये अपनाए ये आसान घरेलू उपाए

Subhi
9 July 2021 6:25 AM GMT
कब्ज की समस्या दूर करने के किये अपनाए ये आसान घरेलू उपाए
x
डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर की तरह कब्ज की समस्या भी आम हो चुकी है जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है।

डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर की तरह कब्ज की समस्या भी आम हो चुकी है जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। तो दवाईयों पर निर्भर होने से बेहतर है किचन में मौजूद नेचुरल चीज़ों से इस समस्या को सॉल्व करना। तो इसके लिए यहां दिए जा रहे घरेलू नुस्खे एक बार जरूर आज़माकर देखिए। जल्द ही राहत महसूस होगी।

कब्ज़ होने पर एक ग्लास ताज़े छाछ में दो चुटकी अज़वाइन का चूर्ण मिलाकर पीएं। जल्द ही कब्ज़ से राहत मिलेगी।

शाम को खाना खाने से पहले एक कप बेल के गूदे में एक टीस्पून गुड़ मिलाकर खाने से कब्ज़ दूर होता है। बेल का शरबत पीने से भी राहत मिलती है।

रोज़ सुबह दो ताज़े सेब बिना छिले खाने से भी कब्ज़ परेशान नहीं करता।

रोज़ एक मुट्ठी किशमिश पानी में भिगोकर खाने से कब्ज़ से लड़ाई में मदद मिलती है।

रोजाना रात को एक गिलास सादे पानी में एक टीस्पून शहद मिलाकर पीने से कब्ज़ होने पर फायदा पहुंचता है।

रोज़ सुबह एक ग्लास गोल्डन सेब के जूस का सेवन पुराने से पुराने कब्ज़ का रामबाण इलाज़ है।

रोज़ सुबह खाली पेट 5-7 मुनक्का खाने से कब्ज़ से छुटकारा मिलता है।

चोकर वाले आटे की रोटी खाने से कब्ज़ परेशान नहीं करता।

गाजर, मूली, चुकंदर, शलजम, टमाटर, पालक के सैलेड में ताज़ा नारियल मिलाकर खाने से कब्ज़ में लाभ मिलता है।

रात को सोने से पहले एक ग्लास गुनगुने पानी के साथ एक टीस्पून त्रिफला पाउडर छह महीने नियमित लेने से पुराने से पुराना कब्ज़ दूर होता है।

रोज़ पपीता, सेब, अमरूद, अनार और केला खाने से भी कब्ज़ की समस्या परेशान नहीं करती।

कब्ज होने पर ज़्यादा से ज़्यादा हरी सब्ज़ी खाना फायदेमंद होता है।

सोने से पहले एक ग्लास गुनगुने पानी के साथ एक टीस्पून सौंफ का पाउडर खाने से कब्ज़ को हराने में मदद मिलती है।

सुबह-शाम पानी के साथ इसबगोल की भूसी लेने से भी कब्ज़ दूर होता है।

सोने से पहले एक कप गर्म दूध के साथ गुड़ खाने से भी कब्ज़ से छुटकारा मिलता है कब्‍ज होने पर गेहूं के आटे में चने का आटा मिलाकर खाना फायदेमंद होता है।




Next Story