लाइफ स्टाइल

राखी के दिन लंबे समय तक मेकअप टिकाए रखने के अपनाये ये ब्यूटी ट्रिक्स

SANTOSI TANDI
22 Aug 2023 7:46 AM GMT
राखी के दिन लंबे समय तक मेकअप टिकाए रखने के अपनाये ये ब्यूटी ट्रिक्स
x
अपनाये ये ब्यूटी ट्रिक्स
महिलाओं के लिए मेकअप Makeup करना बहुत ही जरूरी होता है। किसी भी तीज त्यौहार पर महिलाओं का सजना सवंरना बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में रक्षाबन्धन का भाई बहन का पवित्र त्यौहार माना जाता है। ऐसे में मेकअप को लम्बे समय रखने के लिए बार बार टच अप करने की जरूरत रहती है।जो हर समय तो सम्भव नही हो पाता है। मेकअप को लम्बे समय तक वैसे ही रखना सम्भव नही हो पाता है आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बतायेंगे जिनकी मदद से आप मेकअप Makeup Tips को लम्बे समय टिका पाएंगी। तो आइये जानते है इस बारे में
*मेकअप करने से पहले अपनी स्किन पर 5-10 मिनट तक ब़र्फ रब कर लें।इसके बाद मेकअप करने से वो ज्यादा देर तक टिकता है।
*ऑफ़िस से सीधे किसी पार्टी में जाना हो और ब्लश ऑन पर्स में रखना भूल गई हों, तो स्मूद लिपस्टिक को क्रीम ब्लश की तरह गालों पर लगाएं।
*यदि आई मेकअप नहीं करना चाहतीं। या इसके लिए समय नहीं है तो आई लैशेज को कर्ल कर लें और मस्कारा लगा लें। आंखों को आकर्षक लुक देने का ये सबसे आसान और क्विक तरीका है।
*इसके अलावा ये ट्रिक्स भी आजमा सकती हैं। ब्राउन आईशैडो का एकदम डार्क शेड लें और आईलिड पर ब्रश की सहायता से स्मज करें। ख़ूब सारा मस्कारा लगाएं और निचले लिड पर काजल लगाएं।
*इवनिंग पार्टीज़ के लिए आंखों को स्मोकी लुक दें। इससे आप ग्लैमरस नज़र आएंगी।
*इसके लिए कॉटन बड(ईयर बड) से काजल को आईलिड पर रब करें। अब जो लिप पेंसिल आपने लिप पर अप्लाई करेंगी, उसी लिप पेंसिल को काजल पर हल्का सा रब करें और कॉटन बड से स्मज कर दें।
*पूरे दिन मेकअप पर नज़र रखें। टच अप के लिए एक स्टिक फ़ाउंडेशन साथ में रखें, जो आसानी से आपके मेकअप को फ्रेश टचअप देने के लिए काफ़ी है। बहुत ज़्यादा पाउडर के इस्तेमाल से बचें।
Next Story