लाइफ स्टाइल

गुलाबी और मुलायम होंठ पाने के लिए अपनाये ये ब्यूटी टिप्स

Mohammed Raziq
14 Aug 2023 7:11 PM IST
गुलाबी और मुलायम होंठ पाने के लिए अपनाये ये ब्यूटी टिप्स
x
लिए अपनाये ये ब्यूटी टिप्स
गुलाबी और मुलायम होंठ सभी को आपकी और खिचंते है। गुलाबी होंठ की चाहत सभी महिलाओं को रहती है, लेकिन कम ही महिलाये होती है जिनके गुलाबी होंठ होते है। सुंदर मुलायम गुलाबी होंठ की चाहत में बहुत सी महिलाये बाज़ार से सोंदर्य प्रसाधन खरीद तो लेती है लेकिन उनसे होंठ की खूबसूरती पर कोई असर नही होता है। आज हम आपको होठो की खूबसूरती बढ़ाने के तरीके के बारे बतायेंगे। तो आइये जानते है इस बारे में...
चुकन्दर के रस को होठो पर लगाने से होंठ गुलाबी होते है। चुकन्दर में प्राकर्तिक तौर पर लाल रंग मौजूद रहता है होठो को गुलाबी बनाने में मदद करता है।
होंठो को सुंदर बनाने में संतरे का रस भी फायदेमंद होता है। इसके लिए संतरे को होंठो पर रगड़े। ऐसा करने से होंठ गुलाबी होंगे।
नारियल पानी, खीरे का रस और नींबू के रस को मिलाकर होंठ पर लगाने से होठों का कालापन दूर होता है। साथ ही होंठ गुलाबी भी होते है।
अनार के दानों को मलाई के साथ पीसकर होठों पर लगाएं। इस उपाय को कुछ दिन करें। आपको फर्क दिखने लगेगा। होंठ गुलाबी और खूबसूरत हो जाएंगे।
होंठो को निखारने के लिए सोने से पहले ग्लिसरीन, गुलाबजल और केसर को होंठो पर लगाये। इससे होंठ निखर जाते है।
नींबू के रस में शहद डालकर रोज रात को सोने से पहले अपने होंठ में लगाएं। इस उपाय को कम से कम दो महीने करें। ऐसा करने से होंठ गुलाबी होते है।
Next Story