लाइफ स्टाइल

घर की सीढ़ियों के कोनों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स

Mohammed Raziq
20 Sept 2023 12:58 PM IST
घर की सीढ़ियों के कोनों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स
x
लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स
घर की सीढ़ियों के कोनों में जमी गंदगी को साफ करने में घंटों लग जाते हैं। मेहनत करने के बाद भी सीढ़ियों के सभी कोनों को चमकाना बहुत कम लोगों के लिए ही मुमकिन हो पाता है। अगर आप सीढ़ियों के कोनों को आसानी से साफ करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं।
1)डस्ट हटाएं
सीढ़ियों की सफाई पानी या किसी अन्य प्रोडक्ट से करने से पहले आपको डस्ट हटा देनी चाहिए। आपको सीढ़ियों के कोनों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर का यूज करना चाहिए।
अगर उससे भी गंदगी नहीं हटती है तो आप एक छोटे कपड़े से इस गंदगी को हटा सकती हैं। इसके बाद आपको होममेड क्लीनर को इन कोनों में छिड़कना होगा और फिर कपड़े से सफाई करनी होगी।
2)नींबू से करें सफाई
नींबू के रस और सिरके का घोल बनाकर भी आप आसानी से सीढ़ियों के कोनों में जमी गंदगी को हटा सकती हैं। इसके लिए आपको नींबू के रस को एक छोटे कप में डालना होगा और फिर इसमें सिरके की 4-5 बूंद को डालना होगा। फिर आपको इसे अच्छे से मिक्स करना होगा और कोनों में डालना होगा। इससे जितनी भी गंदगी कोनों में जमी हुई होगी वह साफ हो जाएगी।
3) बेकिंग सोडा से करें साफ
आप बेकिंग सोडा के 2 चम्मच को एक कप पानी में डालें और इसके बाद बेकिंग सोडा को पानी के साथ सही से मिक्स कर लें। फिर आपको एक कपड़े को इसमें डिप करना होगा और फिर सीढ़ियों की सफाई करने के लिए उसपर रगड़ना होगा। इससे सीढ़ियों के कोनों में जमी गंदगी साफ हो जाएगी।
इन तरीकों से आप आसानी से सफाई कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story