लाइफ स्टाइल

प्रिंटेड कपड़े नए जैसा बनाए रखने के लिए यहां दि गई टिप्स को फॉलो करे

Om Prakash
21 April 2024 3:20 PM GMT
प्रिंटेड कपड़े नए जैसा बनाए रखने के लिए यहां दि गई टिप्स को फॉलो करे
x
कपड़ों को धोना काफी ज्यादा मुश्किल काम होता है। कपड़े धोने में जरा सी चूक कपड़ों को पूरी तरह से खराब कर देती है। वहीं बात महंगे कपड़ों की हो, तो कपड़े और भी ज्यादा संभाल कर धोने पड़ते है। इसी वजह से ज्यादातर महिलाएं कपड़ों को धोने की बजाय ड्राई क्लीन करवाना पसंद करती है। हालांकि हल बार कपड़ों को ड्राई क्लीन करवाना जेब पर भारी पड़ता है। अब ऐसे में रेगुलर पहने वाले कपड़ों को तो ड्राई क्लीन करवा नही सकते है। ऐसे में प्रिंटेड कपड़ों को धोना एक बहुत मुश्किल टास्क हो जाता है। हर कोई प्रिंटेड कपड़ों को सही तरीके से नही धो सकता है। अगर आप भी प्रिंटेड कपड़ों को धोने में डर रहे है, तो आपको घबराने की जरूरत नही है। इसलिए आज हम आपके लिए प्रिंटेड कपड़ों को धोने कुछ आसान टिप्स लेकर आए है, तो चलिए जानते है।
प्रिंटेड कपड़ों को धोने से पहले कपड़े के फैब्रिक को जान लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ये पता चल जाता है की कपड़े को कैसे धोना है। साथ ही आपको ये पता चल जाएगा की किन चीजों से कपड़ों का रंग जा सकता है और ये भी पता चल जाएगा की इन चीजों से कपड़े धोने चाहिए। इन सभी चीजों को जानने के लिए आप कपड़े पर लगा हुआ लेबल को ध्यान से जरूर पढ़े।
सॉफ्ट वाशिंग पाउडर का इस्तेमाल ना करना
अगर कपड़े पर दिए हुएल लेबल में ये नही लिखा हुआ की कौन से वाशिंग पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में हमेशा प्रिंटेड कपड़ों को लिए सॉफ्ट वाशिंग पाउडर का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि कई बार हार्ड वाशिंग पाउडर से कपड़े का प्रिंट चला जाता है या फिर हल्का भी हो जाता है। इसलिए सॉफ्ट फैब्रिक क्लीनर से ही प्रिंटेड कपड़े को साफ करें।
प्रिंटेड कपड़े धोने के लिए हल्का गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें
प्रिंटेड कपड़ों को धोने से पहले पानी के तापमान को जरूर चेक करें, क्योंकि ज्यादा गर्म पानी में प्रिंटेड कपड़ों को धोने से प्रिंट निकल जाता है। इसके अलावा ज्यादा गर्म पानी से कपड़े धोने पर उनके कलर भी निकल जाते है, जिससे कपड़े खराब हो जाते है। इसलिए प्रिंटेड कपड़े धोने के लिए गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।
पानी में भिगोकर कपड़ों को ना रखें
अगर आप चाहे तो आपके प्रिंटेड कपड़े बिल्कुल भी खराब ना हो और पहले जैसे अच्छे रहें, तो इन्हें धोने से पहले पानी में भीगोकर ना छोड़े। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी में प्रिंटेड कपड़े कपड़े भोगकर रखने से कपड़े का रंग जाने लगता है और प्रिंटेड भी निकलने लगता है। इसलिए प्रिंटेड कपड़े को पानी में भीगोने की गलती ना करें।
इस तरह प्रिंटेड कपड़ों को करें साफ
प्रिंटेड कपड़ों को साफ करने के लिए धोने से 10 मिनट पहले टब में सॉफ्ट वाशिंग पाउडर के साथ भीगोकर छोड़ दें।
प्रिंटेड कपड़ों को अन्य किसी कपड़ों के साथ ना धोएं। ऐसा इसलिए क्योंकि कपड़े में से प्रिंटेड निकलने का डर रहता है।
प्रिंटेड कपड़ों धोने के बाद इसे धूप ना सुखाएं। धूप में प्रिंटेड कपड़े सुखाने से रंग और प्रिंटेड कपड़ों दोनों के जाने का डर रहता है।
Next Story