लाइफ स्टाइल

गर्मियों के दिनों में मक्खियाँ करती है बहुत परेशान, इन उपायों की मदद से पाए छुटकारा

Mohammed Raziq
28 Aug 2023 7:05 PM IST
गर्मियों के दिनों में मक्खियाँ करती है बहुत परेशान, इन उपायों की मदद से पाए छुटकारा
x
इन उपायों की मदद से पाए छुटकारा
गर्मियों के दिनों में वातावरण में बदलाव के चलते कई तरह की परेशानियाँ पैदा होती हैं जो बिमारियों का कारण बनती हैं। गर्मियों से जुड़ी ऐसी ही एक परेशानी हैं मक्खियों की। जी हाँ, गर्मियों के दिनों में घरों में कई मक्खियाँ उत्पन्न हो जाती हैं जो गन्दगी फैलाती है और घर में बिमारियों का कारण बनती है। ऐसे में जरूरी हैं कि इन मक्खियों से जल्द छुटकारा पाया जाए। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से घर को मक्खियों से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
थोड़ा सा कपूर जलाएं और पूरे कमरे में इसका धुआं फैला दें। इसकी महक से मक्खियां घर में नहीं आएंगी।
घर में पुदीने के तेल का छिड़काव करें। इसकी महक से मक्खियां घर में नहीं आएंगी। होगी तो भाग जाएंगी।
घर में लैवेंडर के तेल का छिड़काव करें। इसकी महक से मक्खियां घर के अंदर नहीं आएंगी।
दालचीनी का घोल बनाकर छिड़काव से भी घर में मक्खियां प्रवेश नहीं कर पाएंगी। क्‍योंकि इसकी स्‍मेल बहुत तीक्ष्‍ण होती है।
इसके अलावा आप घर में लौंग के तेल का भी छिड़काव कर सकते हैं। ये भी मक्खियों के लिए काल हैं।
नीलगिरी का तेल भी मक्खियों को आसानी से भगाते हैं। जब ज्‍यादा मक्‍खी हों तो इस तेल का छिड़काव करें।
Next Story