लाइफ स्टाइल

बालों के लिए वरदान अलसी के बीज, जड़ों को बनाते हैं मजबूत

jantaserishta.com
11 Sept 2025 9:58 AM IST
बालों के लिए वरदान अलसी के बीज, जड़ों को बनाते हैं मजबूत
x
नई दिल्ली: आजकल बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और गलत खानपान का सबसे ज्यादा असर हमारे बालों पर देखने को मिलता है। बाल रूखे हो जाते हैं, चमक खोने लगती है और इसके झड़ने की समस्या अब तो आम हो गई है। बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की बजाय अब लोग प्राकृतिक उपायों की ओर लौट रहे हैं, और इसमें सबसे कारगर नाम 'अलसी के बीज' का सामने आता है।
ये न केवल शरीर की सेहत के लिए, बल्कि आपके बालों की खूबसूरती के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं। अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, प्रोटीन, और फाइबर बालों को भीतर से पोषण देकर उन्हें मजबूती और नमी देता है।
ओमेगा-3 हमारी स्कैल्प की सूजन को कम करता है, जिससे बालों का झड़ना रुकता है और नए बाल उगते हैं। एक स्टडी में पाया गया कि ओमेगा-3 फैटी एसिड से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स तक जरूरी पोषण पहुंचता है और बालों की ग्रोथ तेज होती है।
अलसी के बीजों में मौजूद लिगनान एक प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो हॉर्मोन बैलेंस में मदद करता है। महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन बालों के गिरने की बड़ी वजह होती है, और अलसी इसके असर को कम करने में सहायक होती है। इसके अलावा, अलसी में मौजूद विटामिन ई न केवल बालों को चमकदार बनाता है, बल्कि स्कैल्प पर पड़ने वाले फ्री रेडिकल्स के असर को भी घटाता है, जिससे समय से पहले सफेद बाल और झड़ने की समस्या रोकी जा सकती है।
अलसी से बना हेयर जेल सबसे असरदार माना जाता है। जब अलसी को पानी में उबालते हैं, तो उसमें से एक गाढ़ा जेल निकलता है, जो बालों को नमी देता है और उन्हें टूटने से बचाता है। यह जेल बालों को कंडीशनर की तरह मॉइस्चराइज करता है।
अलसी को हेयर मास्क के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें पिसी हुई अलसी को दही या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगाया जाता है। यह मास्क बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें अंदर से मजबूत बनाता है। वहीं, अलसी के तेल, जिसे फ्लैक्ससीड ऑयल भी कहा जाता है, को हल्का गर्म करके सिर पर लगाया जाए, तो यह तेल स्कैल्प में गहराई तक जाकर ड्राईनेस को दूर करता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story