लाइफ स्टाइल

जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है मछली के तेल

Apurva Srivastav
13 Jun 2023 2:01 PM GMT
जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है मछली के तेल
x
मछली के तेल के फायदे (Benefits of fish oil in hindi)
मछली के तेल का सेवन करने से हम हृदय संबंधी रोगों से बचे रह सकते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड उच्च मात्रा में पाया जाता है जो हमारे हृदय की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह हमारी हृदय की कार्य प्रणाली को सुचारु रूप से चलाने में बहुत मदद करता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसके नियमित सेवन से हमारी हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज, प्लाक एवं एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) का स्तर नियंत्रित रहता है जिससे हमारे हृदय को बहुत फायदा मिलता है।
मछली के तेल का उपयोग करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। यह हमारे शरीर में ऑटोइम्यून डिसऑर्डर को कम करके प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वयं शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को नष्ट करने से रोकने का कार्य करता है। इसके सेवन से हम कई प्रकार की बीमारियों एवं संक्रमण के खतरे से बचे रह सकते हैं।
मछली के तेल का सेवन करने से गठिया के कारण हमारे शरीर में होने वाले जोड़ों के दर्द को कम करने में आसानी होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो गठिया की दर्द को दूर करने में बहुत सहायक होते हैं। यह हमारे जोड़ों के दर्द और उसकी सूजन को घटाकर स्वस्थ रहने में मदद करता है।
मछली के तेल के सेवन से हमारी आंखों की रौशनी में वृद्धि होती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड उच्च मात्रा में पाया जाता है जो हमारी आंखों की समस्याओं को कम करने में बहुत सहायक होता है। इसके नियमित सेवन से लगभग हर प्रकार की आंख संबंधी बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है।
मछली के तेल का नियमित रूप से सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म काउंट्स बढ़ता है जिससे उनकी प्रजनन क्षमता में सुधार आता है। दरअसल इसमें ओमेगा-3 पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड की भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में स्पर्म सेल्स को बढ़ाने का कार्य करती है। इसके अलावा ये महिलाओं की प्रजनन शक्ति को भी बढ़ने का काम करता है।
मछली के तेल का इस्तेमाल करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद खनिजों के प्रभाव से हमारे शरीर में सामान्य एवं स्वस्थ कोशिकाओं को बढ़ावा मिलता है जिससे ब्रैस्ट कैंसर, कोलेन कैंसर एवं प्रोस्टेट कैंसर से बचा जा सकता है। ये हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकने का कार्य करता है जिससे कैंसर का खतरा कम होता है।
मछली के तेल का उपयोग करने से मोटापे की समस्या को घटाया जा सकता है। इसमें डीएचए एवं ईपीए नामक तत्व पाए जाते हैं जो महिलाओं और पुरुष दोनों के बॉडी शेप को बनाये रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हमारे शरीर की बढ़ते वजन की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। यह हमारे शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने में बहुत मददगार होता है।
Next Story