लाइफ स्टाइल

मछली के तेल के है अनेक फायेदे, पढ़े!

SANTOSI TANDI
18 Aug 2023 12:30 PM GMT
मछली के तेल के है अनेक फायेदे, पढ़े!
x
फायेदे, पढ़े!
मछली तेल का सेवन या उपयोग शरीर को हष्ट पुष्ट और बलिष्ठ बनाता है। इसके अलावा यह यह कैंसर, हृदय रोग या आर्थराइटिस जैसे घातक रोगों से भी रक्षा करता है। मछली का तेल हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होता है, हर दिन मछली खाने से हमारा दिल और हमारा ब्लड प्रेशर सही रहता है साथ ही अर्थराइटिस जैसी समस्या से भी ये हमे बचाता है। वे लोग जो वेजिटेरियन हैं और मछली नहीं खा सकते, उनके लिये फिश ऑयल की गोलियां एक वर्दान के समान हैं। आइये जानते हैं मछली के तेल के फायदों के बारे में।
मछली के तेल का कैप्सूल जो मछली से ही बना होता है उसमें ओमेगा-3,फैटी एसिड, विटामिन और खिनजों की भरपूर मात्रा होती है साथ ही ये समृद्ध तेल के अर्क से बना है, ये त्वचा और रिसर्च के अनुसार मछली के तेल में ओमेगा-३ पाया जाता है। इस कारण से यह व्यक्ति में अवसाद, उदासी, चिंता, व्याकुलता, मानसिक थकान, तनाव, आदि मानसिक रोगों को दूर करता है और व्यक्ति में सक्रियता का संचार करता है।
मछली तेल में उपलब्ध ओमेगा-3 फैटी एसिड नामक तत्व शरीर की हृदय रोगों से रक्षा करता है। यह रक्त में मौजूद हानिकारक कोलेस्ट्रॉल एल डी एल को कम करता है और लाभकारी कोलेस्ट्रॉल एच डी एल को बढ़ा देता है। इस प्रकार मछली के तेल के नियमित उपयोग से हृदयाघात की संभावना कम हो जाती है।
त्वचा से झुर्रियां और रूखेपन को दूर करने के लिए मछली का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से सौन्दर्य और आकर्षण दोनोँ ही बढ़ते हैं। इसमें डीएचए और इपिए एसिड अगर आप सोरायसिस या एक्जिमा से पीड़ित हैं तो आप भी मछली के तेल का इस्तेमाल जरुर से करें ऐसा करने से आपकी त्वचा में हो रही परेशानियां दूर हो जाएंगी जैसे चेहरे पर लाल धब्बे पड़ना और रेशेज हो जाना आदि इसलिए आप मछली के तेल का प्रयोग जरुर करें।
शरीर में सूजन भले ही थायरायड की वजह से हो या फिर सिरोसिस की वजह से, मछली का तेल उसको कम करने में पूरा सहायक है। रोज दिन में 3 ग्राम मछली का तेल लेने से सूजन कम हो जाती है। # गर्भावस्था में मछली तेल के सेवन से गर्भस्थ शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास उत्तम होता है। इसके अलावा इस तेल के सेवन से गर्भस्थ शिशु कई घातक बीमारियों से भी बचा रहता है।
जब आप फिश ऑयल के साथ-साथ रोजाना व्यायाम करते हो और अपने आहार में बदलाव लाते हो तब आपका वजन कम हो जाता है। फिश ऑयल का सेवन करने से शरीर में जमी हुई चर्बी गलने लगती है। जिसके कारण आपका वजन कम होने लगता है।
Next Story