लाइफ स्टाइल

पहले पानी या पहले दूध, क्या है चाय बनाने का सही तरीका

SANTOSI TANDI
12 Jun 2023 6:58 AM GMT
पहले पानी या पहले दूध, क्या है चाय बनाने का सही तरीका
x
पहले पानी या पहले दूध,
शाम ढले और चाय की चुस्की ना हो, तो कई लोगों को मजा ही नहीं आता। हिंदुस्तान में चाय एक नशा ही है। लोग दिन में तीन-चार कप चाय यूं ही पी जाते हैं। कहते हैं कि चाय के लिए लोग मना नहीं करते हैं। कई बार तो सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है और रात का अंत भी। हर किसी को चाय अपनी तरह की ही पसंद होती है। कोई चाय में दालचीनी पसंद करता है, किसी को चाय में शक्कर कम पसंद है, तो किसी को ज्यादा।
पर क्या आपको पता है कि चाय बनाने का सही तरीका क्या है? चाय में हमें पानी के साथ चाय पत्ती डालनी चाहिए या फिर दूध के साथ? दूध को कितनी देर तक उबालना सही होता है? आज हम आपको इन सारे सवालों के जवाब देंगे।
चाय बनाने का परफेक्ट तरीका
यह हम नहीं कह रहे बल्कि ब्रिटिश स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट कह रही है। ब्रिटेन का यह इंस्टीट्यूट चीजों का सही मानक तय करता है। उसके हिसाब से चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए चाय पत्ती की क्वालिटी और उसका सही इस्तेमाल बहुत जरूरी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रिटिश टी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, टी ट्रेड कमेटी, मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर, फिशरीज एंड फूड की तरफ से 1980 में कई प्रोफेशनल टी-टेस्टर्स के साथ मिलकर चाय का सही स्वाद डेवलप किया गया था।
इसे जरूर पढ़ें- चाय से बनाएं ये अलग-अलग 2 रेसिपीज, खाते ही आ जाएगा मजा
अगर आप पहले दूध डाल देते हैं, तो यह शायद आपका तरीका होगा, लेकिन इससे स्वाद पर बहुत असर पड़ता है। चाहे आप केतली में चाय बना रही हों या फिर किसी भगौने में यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि दूध और पानी दोनों अच्छे से पक जाए।
परफेक्ट चाय बनाने का तरीका
100 मिली पानी में दो ग्राम के हिसाब से आपको चाय पत्ती लेनी होगी। जैसे-जैसे पानी की मात्रा बढ़ती है, वैसे ही चाय पत्ती की मात्रा भी बढ़ेगी। इसे एक कप में आधा से पौन चम्मच चाय पत्ती के हिसाब से नापा जा सकता है।
सबसे पहले आपको पानी उबालना है ताकि दूध डालने के बाद भी पानी की वजह से दूध में कच्चापन ना दिखे।
आपको पानी को उबालने के बाद दूध डालना है और उसके एक मिनट बाद चाय पत्ती।
ऐसे में चाय में कच्चापन नहीं आएगा और किसी भी कारण से दूध के फटने की गुंजाइश नहीं होगी।
अगर दूध पहले से ही पका हुआ है, तो आप पहले पानी को उबालें और उसके बाद चाय पत्ती डालें। इसके बाद आप दूध डालकर थोड़ी देर पकाएं।
अगर आप टी-बैग का इस्तेमाल कर रही हैं, तो भी पहले पानी में चाय पत्ती को मिलाएं और उसके बाद दूध डालें।
कितने मिनट तक पकानी चाहिए चाय?
ने इसका भी स्टैंडर्ड तय कर रखा है। उसके हिसाब से चाय पत्ती का फ्लेवर पूरी तरह से आने के लिए उसे कम से कम 6 मिनट तक पकाना जरूरी है।
इसे जरूर पढ़ें- रोज़ाना की चाय में आएगा दोगुना स्वाद अगर बनाते समय अपनाएंगे ये ट्रिक्स
किन गलतियों से नहीं आता चाय का स्वाद?
लोग अक्सर दूध को उबालने के बाद पानी डालने हैं और उसके तुरंत बाद पत्ती डाल देते हैं। ऐसे में चाय में थोड़ा कच्चापन रह जाता है। अगर दूध पहले से पकाया हुआ है, तो उसे बहुत उबालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चाय पत्ती सबसे आखिर में कभी ना डालें। इससे उसका फ्लेवर ठीक से नहीं आ पाएगा। शक्कर घुलने में ज्यादा समय नहीं लगता है इसलिए आप उसे कभी भी डालें कोई फर्क नहीं पड़ता।
चाय को सर्व करने का सही तापमान
चाय को सर्व करने का सही तापमान भी 60 डिग्री सेल्सियस के आस-पास होता है। जिससे ना ही ही पीने वाले का मुंह जले और ना ही चाय ठंडी लगे।
क्या आपको पता था चाय बनाने का यह तरीका? अपने जवाब हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story