लाइफ स्टाइल

'पुष्पा 2' का पहला पोस्टर जारी, सामने आया अल्लू अर्जुन का खौफनाक लुक

SANTOSI TANDI
2 Jun 2023 12:32 PM GMT
पुष्पा 2 का पहला पोस्टर जारी, सामने आया अल्लू अर्जुन का खौफनाक लुक
x
'पुष्पा 2' का पहला पोस्टर जारी,
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया। अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर 'पुष्पा 2' का टीजर रिलीज किया है। टीजर को मिल रहे प्यार के बीच ही फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन बेहद ही खौफनाक लुक में नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने खुद इस पोस्टर को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। इस फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी करते हुए एक्टर ने कमेंट कर लिखा, 'पुष्पा द रूल शुरू होती है।' सामने आए इस फर्स्ट लुक पोस्टर में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का लुक इतना अलग और दिलचस्प है कि इसे देख लोग दंग रह गए। अल्लू अर्जुन के लुक की बात करे तो एक्टर ने गले में नींबू की माला, फूल की माला और हैवी जूलरी पहनी हुई है। ऊंगलियों में ढेर सारी हैवी रिंग्स, हाथ में चूड़ियां, नीली साड़ी और ब्रोकेड ब्लाउज के साथ नाक में नथनी और नीला रंग पूरी बॉडी और फेस पर लगाया हुआ है। एक हाथ में तो रिवॉल्वर भी नजर आ रही है। और खड़े होने का अंदाज, हूबहू पुराने वाले 'पुष्पा' का नजर आ रहा है।
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद लोग कमेंट करते हुए कह रहे हैं, 'आइकन स्टार अल्लू अर्जुन इंडियन सिनेमा को अलग स्तर पर ले जा रहे हैं।' जबकि, एक ने कमेंट कर लिखा, 'हम अल्लू अर्जुन के युग में हैं।'
जबकि, एक यूजर ने इस लुक को देख अल्लू अर्जुन के डेयरिंग स्टेप की जमकर तारीफ की है।
यूजर ने लिखा, 'कोई और स्टार फर्स्ट लुक पोस्टर में ऐसे ट्रांसजेंडर लुक को लाने की हिम्मत नहीं कर सकता। खासकर तब जब, इतनी मचअवेटेड फिल्म हो। लेकिन अल्लू अर्जुन ने ये कर दिखाया। पुष्पाराज की बोल्डनेस पहले लुक में ही फिल्म इंडस्ट्री के लिए हाई स्टैंडर्ड सेट कर रही है। इतिहास बनने को है।'
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 के फर्स्ट लुक पोस्टर के बारे में बताते हुए एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये बात उनके लिए है जो इस लुक से हैरान हैं। तिरुपति (जहां पर फिल्म की कहानी आधारित है) में गंगाम्मा तल्ली जतारा (वार्षिक रूप से त्योहार मनाया जाता है) के लिए विभिन्न प्रकार के गेटअप पहनने की यह परंपरा है, जहाँ लोग अपने अनुष्ठानों को पूरा करने के लिए मंदिर आते हैं।'
फिल्म का टीजर रिलीज
टीजर की शुरुआत होती है 'पुष्पा' को ढूंढने से। जंगल, शहर, खेत, गली- कूचे और न जाने कहां- कहां पुलिस 'पुष्पा' को ढूंढ रही है। और 'पुष्पा' हैं की गायब हैं। लोगों के मसीहा, पर पुलिस के लिए चोर 'पुष्पा' किसी अपराधी से कम नहीं। 'पुष्पा' के चाहने वाले एक ओर जहां उनके नाम के नारे लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पुलिस उनपर लाठी चार्ज और पानी की बौछार कर रही है। हर जगह जाकर पूछ रही है कि 'पुष्पा' कहां है।
आपको बता दे, फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने संभाला है। शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब फिल्म अपने पोस्ट प्रोडक्शन में हैं। हालांकि, मेकर्स ने अबतक फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई है।
Next Story