लाइफ स्टाइल

प्रियंका चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज इस मोडल द्वारा, लाखों के कपड़े चुराने के गंभीर आरोप

Rounak Dey
25 April 2023 12:50 PM GMT
प्रियंका चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज इस मोडल द्वारा, लाखों के कपड़े चुराने के गंभीर आरोप
x
इशिता रेहा गुप्ता ने उन पर संगीन आरोप लगाए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ‘बिग बॉस 16’ की पॉपुलर कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय पर्सनैलिटी हैं। फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो को देखना काफी पसंद करते हैं। उन्होंने हमेशा ही अपने स्टाइल के जरिये लोगों के दिलों पर राज किया है।

हमेशा किसी अच्छी खबर को लेकर मीडिया में बनी रहने वालीं प्रियंका चाहर चौधरी अब विवादों में फंस चुकी हैं। विदेश में बसी मॉडल इशिता रेहा गुप्ता ने उन पर संगीन आरोप लगाए हैं। न सिर्फ आरोप लगे हैं, बल्कि एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।

प्रियंका पर कपड़े चुराने का आरोप

सोशल मीडिया पर इशिता रेहा गुप्ता ने कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी पर उनके कपड़े चुराने और उनका स्टाइल कॉपी करने का आरोप लगाया है। इशिता का आरोप है कि प्रियंका चाहर चौधरी ने उनके 30 हजार पाउंड के कपड़े चोरी किए हैं।

कुछ दिन पहले उन्होंने एक पोस्ट किया, ‘वो महिला एक पीआर टीम के साथ दूसरों को परेशान करना बंद नहीं कर सकती। सिर्फ लोगों को इम्प्रेस करने के लिए अच्छा बनने का नाटक किया। उसे लगता है कि मेरी तरह तैयार होकर वह मेरे जैसी हो जाएगी। मेरे 30 हजार पाउंड से ज्यादा के कपड़े चुराए, मैंने कुछ नहीं कहा।’

Next Story